Ranchi : झारखंड सरकार की साइकिल वितरण योजना के तहत मंगलवार को ओरमांझी प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित समारोह में प्रखंड क्षेत्र के 10 सरकारी विद्यालयों की लगभग 700 छात्राओं के बीच साइकिलें बांटी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की हैसियत से खिजरी विधायक राजेश कच्छप मौजूद थे। साइकिल वितरण कार्यक्रम में विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि राज्य सरकार छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधायें उपलब्ध कराने के लिये लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से दूर-दराज के गांवों से विद्यालय आने-जाने वाली छात्राओं को काफी सहुलियत होगी और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ेगा। उन्होंने छात्राओं से नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील की।
बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना है मकसद
कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख अनुपमा देवी, उपप्रमुख रीजवान अंसारी तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया। साइकिल मिलने पर छात्राओं ने अपनी खुशी का इजहार किया। छात्राओं और उनके अभिभावकों ने राज्य सरकार की इस योजना की सराहना करते हुये इसे बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। इस अवसर पर उपप्रमुख रीजवान अंसारी, विधानसभा स्तरीय विधायक प्रतिनिधि रशीद अंसारी, हरी मोहन महतो, मोबिन अंसारी, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष दीपक बड़ाईक, पंचायत समिति सदस्य ललिता देवी, भीम मुंडा, वार्ड सदस्य, प्रखंड अध्यक्ष सत्यमराज कुशवाहा, अंचलाधिकारी उज्जवल सोरेन, प्रखंड विकास पदाधिकारी कामेश्वर बेदिया सहित प्रखंड प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी, विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में छात्रायें एवं उनके अभिभावक मौजूद रहे।
ओरमांझी में 700 छात्राओं को मिली साइकिल… देखें वीडियो #ranchi #jharkhand #ormanjhi #BicycleDistribution pic.twitter.com/4abj4HXgX5
— KohramLive (@KohramLive) June 23, 2026
इसे भी पढ़ें : थाने में पति ने लगाई गुहार, फिर पत्नी ने सुनाया ऐसा फैसला कि सब रह गये दंग…
इसे भी पढ़ें : रांची की उस वारदात में आया नया मोड़, जांच में खुल रहे कई राज…
इसे भी पढ़ें : चश्माधारी नाग की ऐसी हालत देख हर कोई रह गया हैरान, फिर…
इसे भी पढ़ें : सुबह 3 बजे घर से निकले थे वासुदेव, कुछ घंटों बाद मिली ऐसी खबर कि मच गया कोहराम…
इसे भी पढ़ें : झट से चमकायें अपना चश्मा, ये आसान तरीका… जानें












