spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पहले लिखी “How to K ill Your Husband” किताब, फिर लगा दिया पति को ठिकाना

Date:

spot_img
spot_img

KohramLive : प्यार, मोहब्बत पर नॉवल लिखने वाली एक लेखिका इतनी क्रूर हो गई कि अपने ही पति को ठिकाने लगा दिया। लेखिका ने पति को गोलियों से भून दिया था। पति के पीठ और सीने पर गोली चलाई गई थी। लेखिका नैंसी क्रैंप्टन ब्रोफी अपने पति डेनियल के साथ अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में रहती थी। मर्डर करने से पहले उसने एक किताब लिखी। शीर्षक रखा “How to K ill Your Husband” (अपने पति को कैसे मारें)। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक नैंसी ने पहले अपनी ही लिखी हुई किताब को पढ़ा और फिर पति डेनियल को मौत के घाट उतार दिया। यह सनसनीखेज वारदात 2 जून 2018 की है।

डेनियल के मर्डर की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग जब घटना स्थल पर पहुंचे तो वहां कोई मौजूद नहीं था। खूल से लथपथ डेनियल की लाश जमीन पर पड़ी थी। सूचना पुलिस तक पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने डेनियल के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की तहकीकात में जुट गई। वहां लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया। सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। जिसके आधार पर कोर्ट ने आरोपी पत्नी को दोषी करार दिया है। आने वाले 13 जून को आरोपी लेखिका पत्नी नैंसी को सजा सुनाई जायेगी।

इंश्योरेंस के 10 करोड़ की लालच में ले ली पति की जान

पुलिस ने खुलासा किया कि नैंसी की माली हालत खराब हो चली थी। पैसों को लेकर अक्सर पति से झगड़ा भी होता था। वहीं पति के नाम से 10 करोड़ रुपये का इंश्योरेंस (बीमा) करा रखा था। इंश्योरेंस (Insurance) के 10 करोड़ रुपये की लालच में लेखिका पत्नी ने शेफ पति की जान ले ली।

शेफ पति डेनियल के साथ कातिल लेखिका पत्नी नैंसी

रोमांस राइटर से बन गई मर्डरर

71 साल की लेखिका नैंसी क्रैंप्टन ब्रोफी एक रोमांस राइटर के तौर पर मशहूर है। अपनी लिखी किताब “How to K ill Your Husband” में उसने नापंसद पति से पीछा छुड़ाने के टिप्स दिए हैं। साथ ही हथियार से लेकर मर्डर के तौर-तरीके तक की डीटेल दी गई है। अमेरिकी महिलाओं में उनकी किताबें पसंद की जाती थी। पुलिस के मुताबिक नैंसी ने अपने नॉवेल के रिसर्च के लिए एक बंदूक भी खरीदी थी और उसी हथियार से उसने अपने पति के सीने और पीठ में गोली उतार दी।

इसे भी पढ़ें : चु म्मा मांगने वाला प्रिंसिपल सस्पेंड, देखिये और सुनिये कैसे मांग रहा था K iss

इसे भी पढ़ें : जेल के अंदर करवटें बदलते रहीं पूजा मैडम, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : प्रेम भईया की बादशाहत गई, उड़ी “बाबा” की नींद… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : अफसरों की काली कमाई पर अय्याशी और फुटानी दिखी इनके आंगन… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

विधानसभा में CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, परीक्षा होगी रद्द…

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों की नजर जिस...

लालकिले से पहली बार गूंजेगा राष्ट्रगीत, तोड़ने वालों को जेल…

Delhi : आजादी की 80वीं सालगिरह इस बार कुछ...

अब घर बैठे शिक्षक ले सकेंगे छुट्टी, कब से जानें…

Bihar : अब बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने...

ग्रामीणों ने CM योगी को खू’न से लिखा पत्र, क्या है फरियाद… जानें

UP : आगरा के एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के खंदौली...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

विधानसभा में CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, परीक्षा होगी रद्द…

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों की नजर जिस...

लालकिले से पहली बार गूंजेगा राष्ट्रगीत, तोड़ने वालों को जेल…

Delhi : आजादी की 80वीं सालगिरह इस बार कुछ...

अब घर बैठे शिक्षक ले सकेंगे छुट्टी, कब से जानें…

Bihar : अब बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने...

ग्रामीणों ने CM योगी को खू’न से लिखा पत्र, क्या है फरियाद… जानें

UP : आगरा के एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के खंदौली...