spot_img
spot_img
spot_img

प्रेम भईया की बादशाहत गई, उड़ी “बाबा” की नींद… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Neeraj Thakur) : जैसी आशंका थी, ठीक वैसा ही हुआ। काली कमाई कर धन, दौलत और शोहरत हासिल करने वाली निलंबित आईएएस पूजा सिंघल को आज जेल भेजने के बाद ईडी ने काली दुनिया के बेताज बादशाह प्रेम प्रकाश श्रीवास्‍तव उर्फ प्रेम भईया के घर धावा बोला। उसके घर और दफ्तर से कुछ ऐसा सबूत हासिल किया है कि कई बड़े और दिग्‍गज अफसरों की नींद हराम हो गई है, धड़कनें तेज हो गई है, बेचैनी बढ़ गई है। एक दिग्‍गज आईएएस ने तो अपने पूरे परिवार को दुबई टूर पर भेज दिया, वहीं खुद अंडर ग्राउंड हो गये। प्रेम प्रकाश के ईडी के फंदे में आने के बाद एक ऐसा सफेदपोश चेहरा बेनकाब होगा कि सहसा लोगों को यकीन नहीं होगा। पर यह सच है कि इसी बड़े शख्‍सियत की रहमत से प्रेम प्रकाश की जिंदगी और दुनिया बदल गयी। पावरफुल इस शख्‍सियत की मर्जी के बिना यहां पत्‍ता तक नहीं डोलता। इन्‍हें कई नामों से पुकारा जाता है। कई माफिया और बिल्‍डरों के चहेते इस दिग्‍गज और ताकतवर अफसर का चेहरा हमेशा दहकते और चहकते रहता है। इनके अनेक किस्‍से हैं, पर राज दुलारे भी हैं।

कभी सासाराम से खाली हाथ आने वाले प्रेम प्रकाश की शासन और प्रशासन में हुकूमत चलती है। शराब और कोयला माफियाओं से इनका याराना किसी से छुपा नहीं। आजकल ट्रांसफर पोस्टिंग की लिस्‍ट सबसे पहले इनके दरबार तक जाती थी। अरगोड़ा थाना क्षेत्र में इनके कई आशियाना है। प्रेम प्रकाश तय करते थे कि कौन अफसर कोयला खायेगा, कौन स्‍टील, कौन बालू और कौन जमीन। करीब 14 साल पहले झारखंड की धरती पर प्रेम प्रकाश ने अपना कदम रखा। दिल्‍ली में पढ़ाई-लिखाई करने वाले इस शख्‍स का एक जूनियर साथी पावरफुल आईएएस अफसर है। कोयले के काले धंधे में इस शख्स का चेहरा हीरे की तरह चमकता चला गया। अब तो धन-दौलत, सोहरत का ऐसा नशा छाया है कि पूरे राज्‍य में जाम में जाम टकराने का ठेका भी लेने लगा था। कुछ खास जगहों में इसका बेरोक-टोक आना-जाना है। मन मुताबिक जो चाहता है हासिल कर लेता है। यह सबकुछ “बाबा” की आभा और प्रताप की महिमा है। कुछ दिन पहले भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने अपने ट्विट में प्रेम प्रकाश की तस्‍वीर डाल कैप्‍शन में लिखा था पहचान कौन। सूत्रों का दावा है कि अगर केवल “आंगन” को झांक लिया जाये तो 17 सौ करोड़ रुपये का हिसाब-किताब देना कई लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर देगा। उपलब्‍ध दस्‍तावेज दर्शा‍ते हैं कि बिना सप्‍लाई के पेमेंट करने का काम बेखौफ हुआ है। कोहराम लाइव में बीते 15 मई को “पूजा मैडम के बाद एक और घोटाले का हो सकता है सनसनीखेज खुलासा” शीर्षक से छपी खबर में इस शख्सियत के बारे में इशारा किया गया था। राजधानी रांची से लेकर सासाराम तक प्रेम प्रकाश के ठिकानों पर एक साथ छापामारी कर ईडी ने साफ संकेत दे दिया है कि बेईमानों की अब खैर नहीं।

Read More : BIG BREAKING: अब जेल में कटेगी यासीन मलिक की पूरी जिंदगी

Read More :ट्रेन की इस खिड़की के पीछे का छुपा राज जाने…

Read More :शराब पीते ही होने लगी उल्‍टी-दस्‍त, चली गई आंखों की रोशनी, 10 मरे, पुलिस ने क्‍या किया, देखें…

Read More :प्‍यार में मारा गया “प्रेम”, ला श देखते ही फूटा गुस्‍सा, देखें…

Read More :विशाल-निशित के बाद अब प्रेम प्रकाश साहू की बारी, ईडी की रेड जारी

Read More :अब दर्शकों को देखने को नहीं मिलेगा ‘पुष्पा’ फिल्म का ब्रेस्ट टचिंग सीन, जानिए कारण

Read More :पूजा मैडम गई जेल, आगे क्या-क्या होने वाला है, सुनिये वकील बाबू की जुबानी

Read More :पुरुषों के लिए क्यों जरूरी है बेहतर स्पर्म काउंट, जानें…

Read More :स्कूल में जवान लड़के ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी, 23 मरे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चुटूपालु घाटी को लेकर जिसका बरसों से था इंतजार, वो घड़ी आ गई…

Ranchi(Kuldip Tiwary) : राजधानी रांची की लाइफलाइन माने जाने...

लव मैरिज का भयानक अंत, लगा हत्या का इल्जाम, पति ये बोल गया…

Dumka : दुमका के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र  जरुवाडीह गांव...

ओरमांझी में 700 छात्राओं को मिली साइकिल… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड सरकार की साइकिल वितरण योजना के...

रांची की उस वारदात में आया नया मोड़, जांच में खुल रहे कई राज…

Ranchi : रांची के तुपुदाना इलाके में महिला का...