Ranchi : रांची के तुपुदाना इलाके में महिला का शव मिलने के मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नये तथ्य सामने आ रहे हैं। पुलिस की तफ्तीश अब कुछ ऐसे बिंदुओं पर पहुंच गई है, जिसने पूरे मामले को और संवेदनशील बना दिया है। कई तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है और कुछ लोगों से लगातार पूछताछ चल रही है।
घटनास्थल के आसपास आखिर कौन-कौन था मौजूद?
महिला के शव बरामदगी मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा सामने आया है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कॉल डंप और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार घटना के समय तीनों संदिग्धों के मोबाइल फोन की लोकेशन घटनास्थल के आसपास मिली है। इसी आधार पर उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि हिरासत में लिये गये तीनों लोग घटना में अपनी संलिप्तता से लगातार इनकार कर रहे हैं और पुलिस को कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे हैं।
जांच में खुल रहे हैं कई नये पहलू
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मृतका अरगोड़ा क्षेत्र में चाट और फुचका की ठेला लगाकर अपना जीवनयापन करती थी। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली है कि महिला कई युवकों के संपर्क में थी। इसी बात को लेकर पति के साथ उसके विवाद होने की बात भी सामने आई है। महिला के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच में कई लोगों से लगातार बातचीत होने की जानकारी मिली है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इनमें से कौन-कौन से संपर्क इस मामले से जुड़े हो सकते हैं और किन लोगों की भूमिका संदिग्ध मानी जाये।
कैमरों से लेकर मोबाइल डेटा तक, हर कड़ी जोड़ने में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच हर संभावित एंगल से की जा रही है। कॉल डंप, लोकेशन डेटा और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है। इसके साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। फिलहाल हिरासत में लिये गये तीनों संदिग्धों से गहन पूछताछ जारी है। हालांकि अब तक पुलिस किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। अधिकारियों का कहना है कि फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले की तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी। जांच पूरी होने तक पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे बढ़ रही है।
इसे भी पढ़ें : चश्माधारी नाग की ऐसी हालत देख हर कोई रह गया हैरान, फिर…
इसे भी पढ़ें : सुबह 3 बजे घर से निकले थे वासुदेव, कुछ घंटों बाद मिली ऐसी खबर कि मच गया कोहराम…
इसे भी पढ़ें : झट से चमकायें अपना चश्मा, ये आसान तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें : श’वयात्रा में क्यों बोला जाता है ‘राम नाम सत्य है,’ इसके पीछे छुपा रहस्य… जानें
इसे भी पढ़ें : दिल को रखना है जवान, थाली में शामिल करें ये 5 सुपरफूड…












