Kohramlive Desk : फिल्म ‘पुष्पा’ में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के बीच एक रोमांटिक सीन दर्शकों को ज्यादा ही बोल्ड लगा। अब जानकारी मिल रही है कि सोशल मीडिया पर इसे नेगेटिव फीडबैक मिलने के बाद मेकर्स ने इसे हटा दिया है। यह चर्चित ‘ब्रेस्ट टचिंग’ सीन हटा दिया गया। बता दें कि फिल्म पुष्पा 17 दिसंबर 2021 को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। लोग अल्लू की ऐक्टिंग और उनके स्वैग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक दर्शक वर्ग को फिल्म के सीन पर आपत्ति है। इस सीन में अल्लू अर्जुन रश्मिका मंदाना को ‘गलत’ तरीके से छूते दिखाई देते हैं
वैन के अंदर फिल्माया गया है सीन
इस सीन में श्रीवल्ली (रश्मिका मंदाना) के किरदार को जब पुष्पा राज(अल्लू अर्जुन) से प्यार होने लगता है। दोनों एक वैन में दिखाए जाते हैं। इसमें पुष्पा श्रीवल्ली के ऊपरी हिस्से को छूते हैं। जब श्रीवल्ली गुस्सा करती हैं तो वह बोलते हैं कि एक हाथ में फोन था, ध्यान नहीं रहा दूसरा हाथ कहां चला गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेलुगु फैमिली ऑडियंस को यह सीन पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर डिसकशन शुरू हो गया कि इस सीन को थोड़ा काट देना चाहिए था क्योंकि हीरो पब्लिक प्लेस पर गलत हरकत करता दिख रहा है।
रिपोर्ट्स हैं कि मेकर्स ने दर्शकों की मांग पर इस सीन को काट दिया है। सीन के फोटोज और वीडियो कई लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए हैं।
Read More : पुरुषों के लिए क्यों जरूरी है बेहतर स्पर्म काउंट, जानें…
Read More : स्कूल में जवान लड़के ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी, 23 मरे
Read More : SSC में निकली 797 पदों पर VACANCY, ऐसे होगा चयन, देखें…
Read More : इन्हें काटने से ना निकलता है खून, ना ही होता है दर्द, जानें क्यों…
Read More : क्यों नहीं आते नवजात बच्चों को आंसू, जानें…
Read More : दूध में मिक्स करें ये, बढ़ जाएगी पुरुषों की…
Read More : इन चीजों से बढ़ता है पुरुषों का स्टेमिना, यहां जानें इस्तेमाल का सही तरीका
Read More : Esha Gupta पर चढ़ा बोल्डनेस का फीवर, फैंस बोले- ये तो…















