Gumla : पति से दूर होकर दुख भरी जिंदगी जी रही बीवी का मन था कि उसका पति अपने ससुर के साथ काम करें और उसके पास ही रहे। पति इंकार कर गया। दोनों पति पत्नी में लड़ाई झगड़ा शुरू हो गया। पत्नी लक्ष्मी बोली, हम यहां दोनों बच्चों को कैसे पालेंगे, तुम दोनों को अपने साथ हरियाणा ले जाओ, मैं अपने घर पर रहूंगी। पति का पारा गरम हो गया। वह अपने दोनों बच्चों को लेकर घर से निकल गया। इसके बाद अपने 4 माह के अबोध बेटे सोनू को पानी से भरे एक गढ्ढे में डूबो कर मार दिया। करीब 2 घंटे बाद सोनू के डेड बॉडी को अपने गोद में लिये पोकला स्टेशन के पास घूमता रहा। तब उसके साथ उसकी 2 साल की बेटी पल्लवी भी थी। कुछ देर बाद उसने अपनी साली को फोन कर यह भयानक बातें बताई। वहीं कुछ अन्य लोगों ने भी जालिम बाप सत्येन्द्र जाट को मरे बेटे को गोद में लेकर घूमते हुये देखा। यह बात जब उसकी पत्नी लक्ष्मी तक पहुंची तो वह बदहवास भागी भागी पोकला स्टेशन के पास पहुंची। मासूम बेटे की लाश देखते ही वह गश खाकर गिर पड़ी। चीख-चीत्कार से शोर मच गया। इसके बाद पुलिस ने संदेही कातिल बाप को गिरफ्तार कर लिया। मासूम को पोकला स्टेशन के पास बरदानाला के नजदीक पानी भरे गड्डे में डुबो कर मार दिया गया था।
घटना को लेकर प्रथम दृष्टयां जो बातें सामने आई है, उसके अनुसार करीब 5 साल पहले लक्ष्मी की शादी सत्येन्द्र के साथ हुई थी। लक्ष्मी का मायके खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र में मरचा बानाबीरा गांव में है। वहीं पति हरियाणा में काम करता था। इन्हें एक बेटी और एक बेटा था। बुधवार को पति-पत्नी अपने दोनों बच्चे के साथ हरियाणा से अपने गांव पहुंचे थे। यहां लक्ष्मी अपने पति को ससुर के साथ काम करने बोली तो पति इंकार कर दिया। दोनों में लड़ाई शुरू हो गई। मामला इतना बिगड़ किया कि सतेन्द्र ने भयानक कांड कर डाला। पुलिस पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है।
इसे भी पढ़ें : सरकारी अस्पताल में एक्टिव दलाल बांटते हैं मौत… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ऐ बप्पा, पूरा थाना ही नकली, फर्जी महिला दारोगा तो कमाल की… देखें
इसे भी पढ़ें : बिना नोयडा और कोलकाता गये धरा था बंगाली और शर्मा को, IPS अमिताभ चौधरी ने DIG से ले ली थी अदावत
इसे भी पढ़ें : गोबर उठाने को लेकर हुआ पति से झगड़ा, फिर डेढ़ साल के मासूम के साथ जो किया… देखें
इसे भी पढ़ें : पुलिस बन घर में घुसे, जवान बेटी का कर डाला यह हाल, देखें…
इसे भी पढ़ें : गुरूर है उन दुल्हन पर जो वचन लेती है, झुकने ना देना कभी तिरंगे को… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : रुला गये बैचमेट को अमिताभ, साझा की गई यादें और बातें… देखें
इसे भी पढ़ें : रिश्वत लेते SVU ने इस सुपरिटेंडेट इंजीनियर को किया ट्रैप, इसके बाद घर पर…
इसे भी पढ़ें : साहिबगंज में सरेराह गुंडई, दागी गोली… देखें






