spot_img

रिश्वत लेते SVU ने इस सुपरिटेंडेट इंजीनियर को किया ट्रैप, इसके बाद घर पर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive: बिहार की राजधानी पटना में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर अरुण कुमार को 50 हजार रुपया रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। ऑफिस में ही इस एक्‍शन को अंजाम दिया गया है।

लाखों रुपए का सोना-चांदी बरामद

पकड़ने के बाद SVU की टीम ने पहले इनके ऑफिस को खंगाला। वहां हर एक चीज की जांच की। फिर SVU की टीम ने पटना के ही बेउर रोड में स्थित उनके घर पर अचानक छापा मारा। घर से अब तक लाखों रुपए की सोने-चांदी की ज्वेलरी और कैश रुपए बरामद हुए हैं। एक फोर व्हीलर कार भी टीम के हाथ लगा है।

ठेकेदार ने SVU को दी थी जानकारी

सुपरिटेंडेंट इंजीनियर के काले कारनामों की जानकारी ठेकेदार गणेश कुमार ने SVU को दी थी। ठेकेदार ने बताया था कि उसने जो काम किया था, वो पूरा हो गया। उसका बिल पास करने के नाम पर 50 हजार रुपयों की डिमांड सुपरिटेंडेंट इंजीनियर की तरफ से की गई है। इसके बाद ADG नैयर हसनैन खान के आदेश पर टीम बनाई गई। टीम को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया। शुरुआती जांच में आरोप सही साबित होने पर सुपरिटेंडेंट इंजीनियर के खिलाफ 16 अगस्त को SVU ने FIR नंबर 11/2022 दर्ज किया और फिर आज उन्हें रिश्वत लेते ट्रैप कर लिया।

इसे भी पढ़ें :WhatsApp ने दिया ग्रांड फीचर, इस तरह मैसेज से ही बुक कर सकते हैं RIDE

इसे भी पढ़ें :6 साल बाद मां बनने वाली हैं Bipasha Basu, बेबी बंप के साथ शेयर की क्यूट फोटो

इसे भी पढ़ें : OnePlus 10 Pro पर बम्पर डिस्काउंट, जानिए इसके फीचर्स और कीमत

इसे भी पढ़ें : BJP ने संसदीय बोर्ड से गडकरी और शिवराज को हटाया, इन नेताओं को मिली एंट्री

इसे भी पढ़ें : कोथाय रेखे चो ऐतो टका, चोलो बाड़ी ते, ना होले हो जाबे गोंडोगोल… देखें वीडियो

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...