साहिबगंज में सरेराह गुंडई, दागी गोली… देखें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Sahibganj : हथियारबंद दो बदमाशों ने सरेराह बुलेट से जा रहे गोपाल यादव को गोली मार दी। एक गोली उनके सीने के दाहिने तरफ मारी गई, वहीं दूसरी गोली सिर को छूते हुये निकल गई। जख्मी गोपाल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार की शाम हुई इस दुस्साहसिक वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जनाक्रोश उबाल पर आ गया। गोलबंद हुये लोग सड़क पर उतर आये और आगजनी कर रोड जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया बुझाया और उन्हें भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। लोगों में इस बात को लेकर गुस्सा था कि साहिबगंज में अपराधी बेखौफ है। अपराधियों में पुलिस का कोई डर भय नहीं रह गया है। बीते जून माह में जैप के जवान गुड्डू ओझा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तब वह अपनी ड्यूटी से घर लौट रहे थे।

बुधवार को हुई वारदात के बारे में हमारे प्रतिनिधि ने बताया कि पुरानी साहिबगंज में रहनेवाले गोपाल यादव शाम को अपनी बुलेट से कहीं जा रहे थे। रास्ते में ही साहिबगंज के नगर थाना क्षेत्र के बड़तल्ला के पास पहले से घात लगाये दो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और फिर गोली मार दी। उन्हें दो गोलियां मारी गई। खून से लथपथ गोपाल को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया। घटना की खबर पाकर नगर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने जख्मी गोपाल यादव का बयान लिया। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द हमलावरों को खोज निकाला जायेगा।

इसे भी पढ़ें : सरकारी अस्पताल में एक्टिव दलाल बांटते हैं मौत… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : ऐ बप्पा, पूरा थाना ही नकली, फर्जी महिला दारोगा तो कमाल की… देखें

इसे भी पढ़ें : बिना नोयडा और कोलकाता गये धरा था बंगाली और शर्मा को, IPS अमिताभ चौधरी ने DIG से ले ली थी अदावत

इसे भी पढ़ें : गोबर उठाने को लेकर हुआ पति से झगड़ा, फिर डेढ़ साल के मासूम के साथ जो किया… देखें

इसे भी पढ़ें : पुलिस बन घर में घुसे, जवान बेटी का कर डाला यह हाल, देखें…

इसे भी पढ़ें : गुरूर है उन दुल्हन पर जो वचन लेती है, झुकने ना देना कभी तिरंगे को… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : रुला गये बैचमेट को अमिताभ, साझा की गई यादें और बातें… देखें

इसे भी पढ़ें : रिश्वत लेते SVU ने इस सुपरिटेंडेट इंजीनियर को किया ट्रैप, इसके बाद घर पर…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...