spot_img
spot_img

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने वाली देश की प्रतिष्ठित JEE (Advanced) परीक्षा-2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाये हैं। रांची जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 BNSS के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। यह आदेश 17 मई की सुबह 6 बजे से रात 9.30 बजे तक प्रभावी रहेगा।

दो परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगा सख्त पहरा

प्रशासन के अनुसार, रांची जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर JEE (Advanced) परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था, भीड़ या बाहरी हस्तक्षेप की आशंका को देखते हुये केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में प्रतिबंध लागू किया गया है। यह निषेधाज्ञा रांची के SDO कुमार रजत के आदेश पर लागू किया गया है।

क्या-क्या रहेगा प्रतिबंधित?

  • पांच या उससे अधिक लोगों के एक जगह जमा होने पर रोक रहेगी।
  • ध्वनि विस्तारक यंत्र यानी लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर प्रतिबंध रहेगा।
  • हथियार, बंदूक, राइफल, रिवॉल्वर, बम या बारूद लेकर चलने की अनुमति नहीं होगी।
  • लाठी-डंडा, तीर-धनुष, भाला, गड़ासा जैसे हथियारों पर भी रोक रहेगी।
  • किसी भी प्रकार की सभा, बैठक या आमसभा आयोजित नहीं की जा सकेगी।

हालांकि सरकारी ड्यूटी में लगे अधिकारी-कर्मचारी और शवयात्रा को इससे छूट दी गई है।

परीक्षा में व्यवधान रोकने पर फोकस

प्रशासन का कहना है कि परीक्षा केंद्रों के बाहर असामाजिक तत्व भीड़ लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। इसी आशंका को देखते हुये सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। रांची प्रशासन ने परीक्षार्थियों और अभिभावकों से भी सहयोग की अपील की है ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। रांची जिला प्रशासन ने किसी भी शिकायत या सूचना के लिये अपना आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया है —अबुआ साथी : 9430328080

इसे भी पढ़ें : रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

इसे भी पढ़ें : राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

इसे भी पढ़ें : दनुआ घाटी में फिर चीखी रफ्तार, पलभर में…

इसे भी पढ़ें : लाइन होटलों में पुलिस की रेड…

इसे भी पढ़ें : भक्ति के रंग में रंगी चौपारण की रात…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...