नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Date:

spot_img

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की गलियों में इन दिनों एक अलग ही रौनक है। हर चेहरे पर मुस्कान, हर जुबान पर एक ही नाम भाव्या रंजन। CBSE 12वीं की आर्ट्स स्ट्रीम में नेशनल टॉपर बनकर भाव्या ने पूरे रांची और झारखंड का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। सामलौंग की इस बेटी की इस ऐतिहासिक कामयाबी के बाद उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। पूर्व पार्षद और समाजसेवी प्रभुदयाल बड़ाईक के नेतृत्व में स्थानीय लोग भाव्या के घर पहुंचे और उन्हें नागरिक सम्मान देकर शुभकामनाएं दीं। शॉल ओढ़ाकर, बुके भेंट कर और मिठाई खिलाकर लोगों ने इस होनहार बेटी का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर प्रभुदयाल बड़ाईक ने कहा कि “सामलौंग की बेटी भाव्या ने पूरे देश में रांची का नाम रोशन कर दिया। यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिये प्रेरणा बनेगी।” सम्मान समारोह के दौरान संजय महतो, धर्मेन्द्र सिंह, पंचम महतो, परमेश्वर महतो, कृष्णा शर्मा, अशोक गोप, रामलखन महतो, मंटू केसरी, प्रकाश महतो, दीपक, विनीत, सूरज समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

“माता-पिता ने कभी दबाव नहीं दिया…”

Kohramlive से खास बातचीत में भाव्या रंजन ने अपनी सफलता का राज बताते हुये कहा कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। भाव्या ने मुस्कुराते हुये कहा, “मेरे शिक्षकों ने हर कदम पर मेरा साथ दिया। सबसे बड़ी बात यह रही कि मम्मी-पापा ने कभी पढ़ाई का दबाव नहीं बनाया। उनका व्यवहार हमेशा दोस्त जैसा रहा।” उन्होंने कहा कि पढ़ाई के दौरान मानसिक संतुलन बनाये रखना बेहद जरूरी होता है। इसी वजह से उन्होंने कभी तनाव महसूस नहीं किया। आज के विद्यार्थियों को संदेश देते हुये भाव्या ने कहा कि सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर रहने की जरूरत नहीं, लेकिन उसका सीमित और जरूरत के मुताबिक इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा, “ईमानदारी से सेल्फ स्टडी करें। सोशल मीडिया पर अच्छी और जरूरी चीजें ही देखें। समय की कीमत समझना बहुत जरूरी है।”

अब UPSC है अगला लक्ष्य

देशभर में टॉप करने वाली भाव्या का सपना अब UPSC क्रैक कर प्रशासनिक सेवा में जाना है। वह पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के जरिये लोगों की सेवा करना चाहती हैं। भाव्या ने कहा कि अब उनका पूरा फोकस यूपीएससी की तैयारी पर रहेगा और वह पूरी लगन व ईमानदारी से अपने अगले लक्ष्य की ओर बढ़ेंगी। भाव्या के पिता राजीव रंजन व्यवसायी हैं, जबकि उनकी मां विकी गांधी ऑक्सफोर्ड स्कूल, सामलौंग में शिक्षिका हैं।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बंदूक से ‘बड़े कमांडर’ बनने तक, बेसरा की पूरी कहानी…

Ranchi : झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के घने...

‘एक अफसर, एक गाड़ी’… केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

Kohramlive : सरकारी खर्च में कटौती और पारदर्शिता बढ़ाने...

IG ने अफसरों को दिये ये टास्क…

Hazaribagh : उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र, बोकारो के पुलिस महानिरीक्षक...

सावन में महाकाल की भस्म आरती का खास महत्व… जानें

Kohramlive : सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव...