spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सरकारी अस्पताल में एक्टिव दलाल बांटते हैं मौत… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Lohardaga (Pradeep Kumar) : लोहरदगा के सदर अस्पताल में कई दलाल एक्टिव हैं। इन दलालों का काम अस्पताल में आने वाले मरीजों को डरा-हड़का निजी अस्पतालों में भेजना और वहां से बतौर कमीशन मोटी रकम कमाना। यहां रोजाना कई गरीब-गुरबे मरीजों की जान के साथ खेला जाता है। वहीं इन मरीजों को निजी अस्पताल भेजा जाता है। वहां मन मर्जी चलती है। उन्हें रोकने-टोकने वाला कोई नहीं। जब कभी मरीज के अटेंडेंट अपने मरीज की हालत और हो रहे इलाज के बारे में जानना चाहते हैं, तो उन्हें दो टूक जवाब मिलता है… 25 हजार वाले पैकेज में कोई गारंटी नहीं। वहीं एक लाख वाले पैकेज में गारंटी ली जा सकती है। इल्जाम है कि एक प्राइवेट अस्पताल में तैनात नर्सों और डक्टरों को सलाइन तक चढ़ाना नहीं आता। भेन तक नहीं खोज पाते। सूई इस कदर दी जाती है कि एक तरफ से ब्लड तो दूसरी तरफ से पानी चूते रहता है। पूछने पर अटेंडेंट को झाड़ दिया जाता है। एक ही बात बोला जाता है कि डॉक्टर हम हैं या आप।

मामूली बुखार और बदन में दर्द की शिकायत लेकर एक प्राइवेट अस्पताल में भेजी गई महिला का ऐसा इलाज किया गया कि वह दुनिया छोड़ गई। जब घरवालों ने ऐतराज जताना शुरू किया तो उन्हें पहले चुप रहने को कहा गया। वहीं उन्हें लोभ दिया गया कि आपका पेशेंट अभी जिन्दा है। उनकी हालत खराब है। इन्हें रांची ले जाइये। अगर आपके पास पैसा नहीं है  तो हम आपको 50 हजार रुपये देते हैं। फिर शुरू हो जाता है सौदेबाजी का खेल। हंगामा नहीं बरपाने की पूरी कीमत देने को तैयार रहते हैं यहां के लोग। पर ज्यादातर लोग बिकने को तैयार नहीं रहते और अस्पताल को जमकर कोसते हैं। लोहरदगा के सिविल सर्जन भी यह स्वीकार करते हैं कि सदर अस्पताल में गड़बड़ है। फिलहाल दलाल के तौर पर दो सहिया को चिन्हित किया गया है। बहुत जल्द उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। वहीं काल के गाल में समा गई सासू मां की बहुएं का रो-रोकर बुरा हाल था। इस संबंध में जनता हॉस्पिटल का पक्ष लेने के लिए संपर्क करने की कोशिश की गई पर संपर्क नहीं हो सका। सुनें क्या बोले बेटा-बहू और सिविल सर्जन…

इसे भी पढ़ें : ऐ बप्पा, पूरा थाना ही नकली, फर्जी महिला दारोगा तो कमाल की… देखें

इसे भी पढ़ें : बिना नोयडा और कोलकाता गये धरा था बंगाली और शर्मा को, IPS अमिताभ चौधरी ने DIG से ले ली थी अदावत

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: