spot_img
spot_img

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल गई, जिसका इंतजार महीनों से था। शहर के चर्चित अनिल टाईगर हत्याकांड और कटहल मोड़ गोलीकांड का मुख्य साजिशकर्ता अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ सूरज सिन्हा अब पुलिस कस्टडी में है। कभी हरमु रोड और किशोरगंज की गलियों में दबदबा रखने वाला यह अपराधी लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था। इस बार रांची पुलिस ने ऐसा जाल बिछाया कि सूरज सिन्हा को कोलकाता में धर दबोचा गया।

20 लाख की सुपारी और गोलियों की बौछार

रांची के कटहल मोड़ स्थित सांभवी इंटरप्राइजेज के मालिक और छड़-सीमेंट व्यवसायी राधेश्याम साहु अपनी दुकान के पास मौजूद थे। तभी बाइक सवार अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पूरा इलाका गोलियों की आवाज से दहल उठा। राधेश्याम साहू गंभीर रूप से घायल हो गये और इलाके में दहशत फैल गई। यह वारदात बीते साल 15 अक्टूबर को हुई थी। इस संबंध में नगड़ी थाने में केस दर्ज किया गया था। सुपारी किलर को खोज निकालने के लिये रांची पुलिस कप्तान राकेश रंजन ने SIT का गठन किया। यहां याद दिला दें कि इस कांड में पुलिस ने दो शूटरों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन असली मास्टरमाइंड सूरज सिन्हा लगातार फरार चल रहा था।

कोलकाता में छिपा था अपराध का खिलाड़ी

रांची पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सूरज सिन्हा कोलकाता में छिपकर रह रहा है। इसके बाद रूरल SP के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे कोलकाता से दबोच लिया और रांची लेकर आई। पूछताछ में उसने चौंकाने वाला खुलासा किया कि राधेश्याम साहू पर हमला 20 लाख रुपये की सुपारी लेकर कराया गया था। छापेमारी टीम में ASP साक्षी जमुआर, सीनियर DSP अमर कुमार पांडेय, DSP अरविंद कुमार समेत तकनीकी शाखा और सशस्त्र बल की टीम शामिल थी।

अनिल टाईगर हत्याकांड से भी जुड़ा नाम

सूरज सिन्हा का नाम पहले से चर्चित अनिल महतो उर्फ अनिल टाईगर हत्याकांड में भी सामने आ चुका है। बीते साल 26 मार्च को कांके चौक स्थित शिव मंदिर के पास होटल में अनिल टाईगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस वक्त भी पूरे रांची में सनसनी फैल गई थी। जांच में खुलासा हुआ कि कांके के चामगुरु मौजा की 10 एकड़ विवादित जमीन इस खूनी साजिश की जड़ थी।

5 लाख की सुपारी में रची गई हत्या की साजिश

पुलिस के अनुसार, जमीन विवाद से परेशान देवव्रत नाथ शाहदेव ने सूरज सिन्हा के साथ मिलकर अनिल टाईगर की हत्या की साजिश रची थी। अनिल टाईगर की हत्या के लिये 5 लाख रुपये की सुपारी दी गई। कुछ पैसे बैंक ट्रांजेक्शन से भेजे गये, जबकि जमीन बिकने पर हिस्सेदारी देने का भी लालच दिया गया। यही नहीं, हत्या की योजना बनाने के लिये मोबाइल और सिम तक उपलब्ध कराये गये थे। रांची और कोलकाता में बैठकर पूरी साजिश बुनी गई और फिर रेकी कर 26 मार्च को हत्या को अंजाम दिया गया।

पुराना अपराधी है सूरज सिन्हा

32 साल का अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ सूरज सिन्हा, हरमु रोड के शिवगंज का रहने वाला है और उसके खिलाफ पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। नामकुम, बोकारो, हजारीबाग और कांके समेत कई थानों में हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और हत्या की साजिश जैसे मामलों में उसका नाम सामने आ चुका है।

 

इसे भी पढ़ें : राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

इसे भी पढ़ें : दनुआ घाटी में फिर चीखी रफ्तार, पलभर में…

इसे भी पढ़ें : लाइन होटलों में पुलिस की रेड…

इसे भी पढ़ें : भक्ति के रंग में रंगी चौपारण की रात…

इसे भी पढ़ें : 80 साल का पति बना का’तिल, खुद थाने पहुंच बोला, ‘मैंने उसे मा’र डाला…’

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...