spot_img

रुला गये बैचमेट को अमिताभ, साझा की गई यादें और बातें… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : तेज तर्रार IPS और क्रिकेट खेल जगत में एक अलग पहचान बनाने वाले दिवंगत अमिताभ चौधरी को आज नमन किया किया। रांची के डोरंडा स्थित खुकरी गेस्ट हाउस में आयोजित शोक सभा में कई रिटायर्ड और वर्तमान IPS अधिकारी जुटे थे। IPS एसोसिएशन झारखंड चैप्टर क के बैनर तले आयोजित शोक सभा में मौजूद उनके बैचमेट और अन्य अधिकारियों ने उनके साथ बिताए लम्हों को याद किया। हर कोई उनकी जीवन गाथा पर रोशनी डाल गये। दिवंगत चौधरी के बैचमेट रिटायर्ड IPS बीबी प्रधान के आंखों में आंसू छलक आये। उन्होंने अपने दोस्त अमिताभ को कानून का एक सच्चा पहरेदार बताया। वहीं, बोले- वह एक बेहतरीन खेल प्रशासक भी थे। रांची में JSCA स्टेडियम बनाने में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। दुनिया भर में रांची की एक अलग पहचान बनी। रांची से धोनी जैसे स्टार भी देश को मिला।

06 जुलाई 1960 को दरभंगा के मनिगाछी में जन्म लेने वाले अमिताभ ने 1984 में IIT खड़गपुर से इंजिनीयरिंग की डिग्री हासिल की थी। अगले ही वर्ष 1985 में चौधरी ने UPSC फतह किया। उन्हें पुलिस सेवा मिली। बिहार और झारखंड के कई जिलों में पुलिस कप्तान के तौर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई। अपने कार्य कुशलता को लेकर दिल अजीज बने। झारखंड में रांची और जमशेदपुर के पुलिस कप्तान बने।

पलामू DIG के पद पर रहे। लम्बे समय तक CID में IG रहे। गृह विभाग में विशेष सचिव की कमान संभाली। साल 2013 में वीआरएस ले लिया। 29 अक्टूबर 2020 को JPSC के चेयरमैन बनाये गये।  समय पर JPSC का रिजल्ट निकाल खूब वाहवाही बटोरी। इसी साल पांच जुलाई को रिटायर कर गये।

मौके पर…इस शोक सभा मे सेवानिवृत वरीय पुलिस पदाधिकारी श्री आर०आरएप्रसाद, श्री राजीव
कुमार, श्री बी0बी0प्रधान, श्री पी०आर0के0 नायडू,लक्षमण प्रसाद सिंह, श्री हेमन्त टोप्पो, श्री उमेश कुमार
सिंह, श्री चन्द्रशेखर प्रसाद, मदन मोहन लाल, श्री मनोज कुमार सिंह, श्री राजीव रंजन सिंह तथा पुलिस
महानिदेशक, झारखण्ड श्री नीरज सिन्हा, महानिदेशक श्री अजय कुमार सिंह, महानिदेशक श्री अनिल
पालटा, महानिदेशक श्री अनुराग गुप्ता, अपर पुलिस महानिदेशक, श्री प्रशांत सिंह, अपर पुलिस
महानिदेशक, श्री आर0के० मल्लिक, अपर पुलिस महानिदेशक श्री मुरारी लाल मीणा, पुलिस महानिरीक्षक
(मानवाधिकार) श्री अखिलेश कुमार झा, पुलिस महानिरीक्षक (अभियान), श्री अमोल विनुकांत होमकर,
पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजन), श्री प्रभात कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, राँची श्री पंकज कम्बोज, पुलिस
महानिरीक्षक, अप०अनु0वि0, श्री असीम विकांत मिंज,पुलिस उप-महानिरीक्षक (कार्मिक) श्रीमती ए0
विजयलक्ष्मी, पुलिस उप-महानिरीक्षक, शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, पुलिस उप-महानिरीक्षक, श्री अनुप विरथरे,
पुलिस उप-महानिरीक्षक, श्री सुनिल भास्कर, पुलिस उप-महानिरीक्षक, श्री अनीष गुप्ता, पुलिस
उप-महानिरीक्षक, श्री तमिल वाणन, पुलिस उप-महानिरीक्षक, श्री दीपक कुमार सिन्हा, पुलिस
उप-महानिरीक्षक, श्री शम्स तबरेज, पुलिस अधीक्षक श्री वाई0एस0रमेश, पुलिस अधीक्षक, श्री सुरेन्द्र कुमार
झा, पुलिस अधीक्षक, श्री धनंजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक, श्री नौशाद आलम अंसारी, पुलिस अधीक्षक
श्री अखिलेश बी0 बरियार, पुलिस अधीक्षक श्री अंशुमन कुमार, पुलिस अधीक्षक, श्री प्रशान्‍्त आनन्द, कर्नल के0,ए0 खान के अतिरिक्त अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें
विनम्र श्रद्धांजलि दी।

इसे भी पढ़ें :WhatsApp ने दिया ग्रांड फीचर, इस तरह मैसेज से ही बुक कर सकते हैं RIDE

इसे भी पढ़ें :जल्द लॉन्च होने वाला है PUBG की टक्कर का यह गेम… देखें

इसे भी पढ़ें : बाबा रामदेव को दिल्‍ली हाई कोर्ट ने लगाई फटकारा, कहा- न करें लोगों को गुमराह

इसे भी पढ़ें : जन्माष्टमी तिथि को लेकर मतभेद,  इस दिन कान्हा का जन्‍मोत्‍सव मनाना उत्‍तम

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…

Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...

बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...

IndiGo की नई सर्विस, केवल 49 रुपये में कैब…

Kohramlive : IndiGo ने हवाई यात्रियों के लिये 'कैब्स...

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...