spot_img

गुमला का युवक तोरपा में मारा गया… देखें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Khunti : गुमला के बसिया थाना क्षेत्र के लोटबा गांव में रहनेवाले अजय सिंह की डेड बॉडी आज मिली। उसकी लाश खूंटी के तोरपा थाना क्षेत्र के बराकुली मनमनी जंगल में मिली। उसके बदन पर कई जगह गहरे जख्मों के निशान मिले हैं। पुलिस ने आशंका जताई है कि अजय की कहीं और हत्या करने के बाद उसके डेड बॉडी को जंगल में फेंक दिया गया। लगभग 28 साल का अजय पिछले 15 दिनों से तोरपा के सोसो गांव में अपने मामा के घर में रह रहा था। उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। अजय के मारे जाने की खबर पर उसके पिता नरेंद्र सिंह तोरपा पहुंचे। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द अजय के हत्यारों को खोज निकाला जायेगा। मौके पर तोरपा के थानेदार सत्यजीत कुमार और सब इंस्पेक्टर महती बोपाई पहुंचे थे।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तोरपा थाना पहुंचे नरेंद्र सिंह ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया है कि अजय शादीशुदा था। उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। करीब दो साल पर अजय की पत्नी उसे छोड़ अपने मायके चली गई है। करीब एक महीने पहले अजय अपना घर छोड़ चला गया। वह करीब 15 दिनों तक गुमला के रायडीह में रहा। इसके बाद वह अपने मामा के घर तोरपा चला आया। पुलिस ने शंका जताई है कि लाठी डंटे से पीट-पीट कर अजय सिंह को मारा गया है। उसके बदन पर कई जगह मारपीट करने के दाग मिले हैं। मौके पर से एक लाठी भी मिला। वहीं पुलिस को यह शक है कि अजय की हत्या कहीं दूसरे जगह की गई। बाद में उसकी लाश को जंगल में फेंक दिया गया।

इसे भी पढ़ें :पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जवान की मौत

इसे भी पढ़ें :देश भर में 100 से ज्यादा ठिकानों पर IT की ताबड़तोड़ रेड

इसे भी पढ़ें :चश्मदीद की जुबानी, ट्रिपल मर्डर की कहानी।। रात में नागिन बन गांव वालों को डंसती थी…

इसे भी पढ़ें :करम महोत्सव में बोले सीएम हेमंत… इंतजाम ऐसा होगा कि कोई भी बच्चा घर से अनाज नहीं लाएगा

इसे भी पढ़ें :धनबाद के बीच शहर में Encounter, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :आर-पार की लड़ाई शुरू, बूढ़ा पहाड़ पर मुठभेड़… देखें क्या हुआ

इसे भी पढ़ें :बेटा चले आओ, देखो तूझे तेरी मां और बहना पुकार रही, जब लौटा तो…

spot_img

Related articles:

सर्च ऑपरेशन में बड़ी बरामदगी… जानें क्या-क्या

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम के सारंडा और टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र...

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख