DELHI: छठ पूजा को लेकर DDMA की बैठक में एक बड़ा फैसला लिया गया है। दिल्ली के छठ घाटों पर इस साल छठ पूजा का आयोजन किया जाएगा। दिल्ली सरकार ने इसकी अनुमती दे दी है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसकी जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट ने सिसोदिया के हवाले से कहा है, ”DDMA की आज की बैठक में फैसला किया गया कि दिल्ली में छठ पूजा की इजाजत दी जाएगी। यह सरकार द्वारा पहले से तय किए गए स्थानों पर बहुत सख्त प्रोटोकॉल के साथ किया जाएगा। COVID प्रोटोकॉल के पालन के साथ सीमित संख्या में लोगों को अनुमति दी जाएगी।”
In today’s DDMA meeting it was decided that chhath puja will be permitted in Delhi. This will be done with very strict protocols at the spots decided by the govt beforehand. Limited number of people will be allowed, with adherence to COVID protocols: Delhi Dy CM Manish Sisodia pic.twitter.com/edXV484Pa9
— ANI (@ANI) October 27, 2021
मनोज तिवारी ने सीएम आवास पर विरोध प्रदर्शन किया था
30 सितंबर को जारी एक आदेश में, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने COVID-19 से उत्पन्न खतरे को देखते हुए नदी के किनारे, घाटों और मंदिरों सहित सभी सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा के आयोजनों पर रोक लगा दी थी।इसके विरोध में मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर विरोध प्रदर्शन किया था और छठ समारोह की अनुमति देने की मांग की थी। इसके बाद में 14 अक्टूबर को केजरीवाल ने दिल्ली में छठ पूजा की अनुमति देने के लिए उपराज्यपाल अनिल बैजल को एक पत्र लिखा था।
Read More : पूर्व तेज गेंदबाज Shoaib Akhtar ने LIVE TV पर दिया इस्तीफा…देखें वीडियो
Read More : पत्नी ने खेला ‘गंदा खेल’… दरवाजा खोलते ही जो कुछ देखा…वीडियो वायरल…
टीकाकरण अभियान शुरू करने की घोषणा की गई
छठ पूजा में हिस्सा लेने वाले 10,000 लोगों के लिए मंगलवार से एक स्पेशल कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू करने की घोषणा की गई है। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी मंगलवार को बुराड़ी के निकट कादीपुर से इस विशेष टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे।उत्तर- पूर्वी दिल्ली से सांसद तिवारी ने छठ के आयोजन पर प्रतिबंध का कड़ा विरोध किया था, उन्होंने मंगलवार को ”छठव्रतियों” का टीकाकरण अभियान चलाने की घोषणा की थी ताकि त्योहार को सुरक्षित रूप से मनाया जा सके। अभियान के तहत पूरे शहर में 10,000 से अधिक लोगों को टीका लगाया जाना है।
Read More : टीचर के 9354 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई
Read More : …और बाजीगर बन गया पाकिस्तान, इस बल्लेबाज ने कराई वापसी
Read More : इंटरमीडिएट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिये कैसे करें अप्लाई
Read More : मैच हारे खिलाड़ी, उदास हुआ अपना भारत
Read More : बड़का चोर निकला बांसजोर थानेदार, देखें कैसे
Read More : ट्रैफिक जवान को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, मौत














