spot_img
spot_img

बड़का चोर निकला बांसजोर थानेदार, देखें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

सिमडेगा (राजेश सिंह/रुपम) : पकड़े गये चोरों की बातों में दम निकला। सिमडेगा की बांसजोर पुलिस बड़का चोर निकली। इल्‍जाम साबित होने पर रविवार को बांसजोर के थानेदार आशीष कुमार, एएसआई संदीप कुमार और पुलिस चालक शाहिद रजा खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं तीन अन्‍य पुलिसकर्मियों की भूमिका और गतिविधियों की जांच की जा रही है। इससे पहले 10 अक्‍टूबर को थानेदार को सस्‍पेंड कर दिया गया था। उम्‍मीद है फिर चौंकाने वाले ही नतीजे सामने आएंगे। गिरफ्तार चोरों ने राज उगलते हुए कहा था कि हमलोगों से बड़ा चोर तो पुलिसवाला है। उनसे पूछताछ कीजिये चोरी का सारे गहने-जेवरात मिल जाएंगे। बांसजोर पुलिस हमलोगों से चोरी के 80 लाख के जेवर से भरे बैग ले चुकी है। सच्‍चाई पुलिस ही बतायेगी। गिरफ्तार चोरों ने यह बयान छत्‍तीसगढ़ के रायपुर पुलिस को दिया था। तब छत्‍तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड पुलिस के मुखिया नीरज सिन्‍हा तक यह बात पहुंचा दी। डीजीपी नीरज ने इसे काफी गंभीरता से लिया। सच्‍चाई के तह तक जाने के लिए रांची प्रक्षेत्र के डीआईजी पंकज कंबोज को भी लगाया गया। एसआईटी जांच के बाद राज बेनकाब हुआ। सिमडेगा पुलिस झारखंड पुलिस के दामन पर कलंक का ऐसा टीका लगा गई, जो धुलाया नहीं जा सकता। कहते हैं इस चोरी कांड में शामिल एक वर्दीधारी ने सुसाइड तक करने का प्रयास किया।
यहां याद दिला दें कि छत्‍तीसगढ़ के रायपुर के जेवर दुकान में सेंधमारी कर लाखों के गहने जेवरात चुराने वाले चोरों को सिमडेगा की बांसजोर पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में पकड़ा था। तलाशी के क्रम में स्‍कॉर्पियो गाड़ी के अंदर से जेवरात से भरे बैग पुलिस को मिले थे। पूछताछ में चोरों ने अपना जुर्म कबूल कर सिमडेगा पुलिस को बताया कि उनलोगों ने यह चोरी रायपुर के नवकार ज्‍वेर्ल्‍स दुकान से की। बाद में छत्‍तीगढ़ पुलिस जब सिमडेगा पहुंची तो गिरफ्तार चोर मोफिजुल शेख और मोजिबुर शेख (निवासी साहिबगंज) ने उन्‍हें बताया कि उनसे बड़का चोर तो सिमडेगा पुलिस है। उनसे पुछिये कहां रखे हैं चोरी के जेवरात। तब छत्‍तीसगढ़ पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद यह इल्‍जाम लगाया कि सिमडेगा पुलिस ने बरामद 80 लाख के जेवरात में से 55 लाख के जेवरात गायब कर दिये। कुछ जेवर चोर पुलिसवालों ने तालाब में फेंक डाले थे, उसे भी खोज निकाला गया।

Read More :  5 लाख लगी थी मॉडल मोना राय की मुड़ी की कीमत, भोजपुर से सुपारी किलर धराया

Read More : हे राम अब चूल्हा जलाना भी होगा महंगा, माचिस की बढ़ेगी इतनी कीमत

Read More :  जेल से हुकूमत… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...