kohramlive desk : टीचर पद के लिए बंपर वैकेंसी निकली है। डायरेक्टर ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन, असम की ओर से टीचर के पद पर आवेदन प्रक्रिया 27 सिंतबर से ही शुरू हो गई थी। आज यानी 27 अक्टूबर 2021 को आवेदन प्रक्रिया की आखिरी तारीख है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अब तक इसके लिए अप्लाई नहीं किया है, वो ऑफिशियल वेबसाइट- dee.assam.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्तियां लोअर प्राइमरी स्कूल और अपर प्राइमरी स्कूल के लिए निकाली गई हैं। इसके तहत कुल 9354 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
डायरेक्टर ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन, असम की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 9354 पदों में से 7,242 पदों पर लोअर प्राइमरी स्कूल में असिस्टेंट टीचर के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। वहीं 2,112 पदों पर असिस्टेंट टीचर साइंस, असम लैंग्वेज टीचर एंड मणिपुर लैंग्वेज टीचर के पदों में अपर प्राइमरी स्कूलों में नियुक्ति की जाएगी।
आयु
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, उम्मीदवारों की आयु अनारक्षित श्रेणी के लिए 18 से 40 वर्ष, पूर्व सैनिकों के लिए 42 वर्ष, ओबीसी / एमओबीसी के लिए 43 वर्ष होनी चाहिए! इसके अलावा एससी / एसटी / एसटी के लिए अभ्यर्थियों की आयु 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं दिव्यांग के लिए अभ्यर्थियों की आयु 50 साल होनी चाहिए।
ऐसे करें आवेदन
इसमें आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर Recruitment पर क्लिक करें।
अब Recruitment of Regular Teachers of LP and UP Schools के ऑप्शन पर जाएं।
अगले पेज पर Apply Online for the post of Regular Teachers of LP and UP Schools under DEE, Assam 2021-22 के लिंक पर क्लिक करें।
अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
रजिस्ट्रेशन होने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
Read More : नौसेना में निकली बंपर वैकेंसी, जानिये कैसेे करना है अप्लाई
Read More : मेडिकल फील्ड में 447 पदों पर निकली Vacancy, जानें कब तक करना है अप्लाई
Read More : क्लर्क के 2789 पदों पर होगी बहाली, जानें कब तक करना है अप्लाई
Read More : पॉर्न साइट पर ये क्या पढ़ा रहे मास्टर साहब, कमाई में बना डाले रिकॉर्ड
Read More : अब यह ड्रेस नहीं पहन पायेंगे आप, देखें क्यों…
Read More : एग्जाम पेपर में छात्र ने लिखा ऐसा जवाब कि हो गया वायरल, पढ़िये…
Read More : …लोगों से कहा- इन्हें मारे नहीं, हमें सूचना दें, देखें वायरल वीडियो




