Kohramlive Desk : टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को पाकिस्तान ने एक तरफा मुकाबले में 10 विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 151 रनों का स्कोर बनाया। कप्तान कोहली ने 49 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने 3 विकेट लिए। 152 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने बिना विकेट खोये 152 रन का आंकड़ा 13 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान ने पहली बार टीम इंडिया को हराया है। मोहम्मद रिजवा ने 55 गेंद में नाबाद 79 रन और बाबर आजम ने 52 गेंद में 68 रन बनाये।
Read More : 5 लाख लगी थी मॉडल मोना राय की मुड़ी की कीमत, भोजपुर से सुपारी किलर धराया
Read More : हे राम अब चूल्हा जलाना भी होगा महंगा, माचिस की बढ़ेगी इतनी कीमत
Read More : जेल से हुकूमत… देखें वीडियो






