spot_img
spot_img
spot_img

…और बाजीगर बन गया पाकिस्तान, इस बल्लेबाज ने कराई वापसी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : T-20 वर्ल्ड कप में मंगलवार को पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्डकप के सुपर-12 राउंड में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 135 रनों का टारगेट दिया था, जिसे पाकिस्तान ने 19वें ओवर में हासिल कर लिया। एक समय ऐसा लग रहा था कि न्‍यूजीलैंड ने मैच मेंं वापसी कर ली है। जबरदस्‍त बॉलिंग के दम पर न्‍यूजीलैंड मैच में पकड़ बना लिया था, मगर अंत में शोएब मल्लिक और आसिफ अली नेे ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी कर न्‍यूजीलैंड के जबरे से मैच छीन लिया।

पाकिस्तान की इस जीत से भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार है। अब भारत को 31 अक्टूबर को न्यूजीलैंड को मात देनी होगी और अपने आने वाले मैच जीतने होंगे। जीत दर्ज करने के साथ ही पाकिस्तान ग्रुप-2 में टॉप पर तो पहुंच ही गई, न्‍यूजीलैंड से बदला भी ले लिया। क्योंकि हाल ही में न्यूजीलैंड मैच शुरू होने से पहले पाकिस्तान में मैच खेलने से मना कर दिया था।

अपने बेहतरीन गेंदबाजी के लिए जानी जाने वाली पाकिस्तान टीम ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी की। विरोधी टीम को कम स्कोर पर रोक दिया। बल्लेबाजी में भी पाकिस्‍तान ने ठोस शुरुआत की, लेकिन बीच में विकेट गिरने के बाद मैच फंस सा गया था। हालांकि आखिर में शोएब मलिक और आसिफ अली की जोड़ी ने पाकिस्तान को जीत तक पहुंचा दिया।

हारिस रऊफ ने शानदार गेंदबाजी करते हुये चार विकेट झटके। साथ ही शाहीन आफरीदी ने भी इस मैच में एक विकेट लिया। इसके बाद पाकिस्तान की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद रिज़वान ने 33 और शोएब मलिक ने 26 रन बनाए।

Wickets of Pakistan: (18.4 overs, 135/5)

  • पहला: बाबर आज़म 9 रन, बॉलर: टिम साउदी
  • दूसरा- फख़र ज़मान 11 रन, बॉलर: ईश सोढी
  • तीसरा- मोहम्मद हफीज़ 11 रन, बॉलर: एम. सैंटनर
  • चौथा- मोहम्मद रिज़वान 33 रन, बॉलर: ईश सोढी
  • पांचवां- इमाद वसीम 11 रन, बॉलर: ट्रेंट बोल्ट

New Zealand wickets: (20 overs, 134/8)

  • पहला: मार्टिन गुप्टिल 17 रन, बॉलर: हारिस रऊफ
  • दूसरा- डी. मिचेल 27 रन, बॉलर: इमाद वसीम
  • तीसरा- जेम्स नीशम 1 रन, बॉलर: मोहम्मद हफीज़
  • चौथा- केन विलियमसन 25, रन आउट
  • पांचवां- डी. कॉनवे 27, बॉलर: हारिस रऊफ
  • छठा- ग्लेन फिलिप्स 13, बॉलर: हारिस रऊफ
  • सातवां- टिम साइफर्ट 8 रन, बॉलर: शाहीन आफरीदी
  • आठवां- मिचेल सैंटनर 6 रन, बॉलर: हारिस रऊफ

 Read More : मैच हारे खिलाड़ी, उदास हुआ अपना भारत

Read More : बड़का चोर निकला बांसजोर थानेदार, देखें कैसे

Read More : ट्रैफिक जवान को पिकअप वैन ने मारी टक्‍कर, मौत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गये PM मोदी, बनाया रिकॉर्ड…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के...

फोर्ब्स की सूची में 30 भारतीय मूल के दिग्गज शामिल, चमके भारतवंशी…

Kohramlive : अमेरिका की स्थापना के 250 वर्ष पूरे...

मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले…

Kohramlive : केंद्र सरकार ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी...