spot_img

पत्नी ने खेला ‘गंदा खेल’… दरवाजा खोलते ही जो कुछ देखा…वीडियो वायरल…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Muzaffarpur : एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पति फंदे से लटक गया साथ ही अपने दो बच्चों की हत्या भी कर दी। घटना सोमवार रात की है। मंगलवार सुबह दरवाजा तोड़कर शवों को निकाला गया। मृतक की पहचान दीपक राय (36) के रूप में हुई। दीपक की लाश कमरे में फंदे से लटकी हुई थी, जबकि उसकी बेटी वाणी (9) व पुत्र प्रियांश (6) की लाश बिछावन पर पड़ी थी। पास में पांच पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें पत्नी व ससुरालवालों पर कई गंभीर आरोप है। कई निजी बातें भी सुसाइड नोट में है। घटना से पहले दीपक ने वीडियो भी बनाया था, जो वायरल हो रहा है। घटना मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाने के बेनीबाद ओपी के बलहा गांव की है।

Read More : धनबाद में 13-14 नवम्बर को अधिवक्ता परिषद् का प्रांतीय अभ्यास वर्ग का आयोजन

Read More : डीएवी गांधीनगर में बंटें सैकड़ों पौधे, पर्यावरण प्रेमियों ने कही ये बात

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पत्नी बबीता तीन माह से मायके में रह रही है। घर के दूसरे कमरे में मृतक की वृद्ध मां व एक भाभी अपने बच्चों के साथ रहती है। सोमवार को दीपक अपने ससुराल दरभंगा जिला के कमतौल थाना के हरिहरपुर गया था, जहां से देर शाम लौटा था। बेनीबाद ओपी प्रभारी राजकुमार ने प्रारंभिक छानबीन के बाद बताया कि रात में दोनों बच्चों की तकिया से मुंह-नाक दबाकर हत्या की गई होगी। बच्चों के शरीर पर किसी तरह के जख्म नहीं हैं। आशंका है कि बच्चों की हत्या के बाद दीपक खुद कमरे के बनेरी में धोती का फंदा बनाकर झूल गया। बताया गया कि सुबह परिजनों ने कमरे में सन्नाटा देखा, अनहोनी की आशंका पर दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई।लेकिन कमरे से कोई आवाज नहीं आया। इसके बाद ग्रामीण जुटे और दरवाजे को तोड़ा गया। इसके बाद का दृश्य देखकर कोहराम मच गया। दोनों बच्चों का शव बिछावन पर पड़ा था और दीपक फांसी के फंदे से लटका हुआ था।

Read More : पॉर्न साइट पर ये क्या पढ़ा र‍हे मास्‍टर साहब, कमाई में बना डाले रिकॉर्ड

Read More : अब यह ड्रेस नहीं पहन पायेंगे आप, देखें क्यों…

मृतक  मिथिला विश्वविद्यालय से पीजी किया था। पूर्व में एक निजी कंपनी में काम भी किया था। लेकिन इधर कुछ महीनों से घर पर बेरोजगार बैठा हुआ था। पत्नी के मायके चले जाने के बाद दोनों बच्चे पिता के साथ ही रह रहे थे। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने के दौरान ही दीपक की पत्नी बबीता रास्ते में तीनो का अंतिम दर्शन कर मायके लौट गई। वह ससुराल नहीं आयी। देर शाम तीनों का एक साथ दाह-संस्कार कर दिया गया। इस घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है।

Read More : एग्जाम पेपर में छात्र ने लिखा ऐसा जवाब कि हो गया वायरल, पढ़िये…

Read More : …लोगों से कहा- इन्हें मारे नहीं, हमें सूचना दें, देखें वायरल वीडियो

आत्महत्या से पहले दीपक राय ने पांच पन्ने का सुसाइड नोट भी लिखा है जो उसकी डायरी में मिला है। सुसाइड नोट में वह अपने सुसाइड का जो कारण बताया है उसे देख सभी हतप्रभ हैं। उसने लिखा है कि कैसे अपनी पत्नी ने ही उसके साथ गंदा खेल खेला और बाद में पलट गई। सुसाइड नोट में बताया कि सोमवार को ससुराल में विवाद को लेकर पंचायत हुई थी। इसमें वहां की स्थानीय पुलिस भी थी। इसमें बांड बना था कि दोनों बच्चों को दीपक के पास से मंगलवार को पुलिस की मौजूदगी में ससुराल वाले ले जाएंगे। उसने लिखा है कि उससे जबरन बांड बनाया गया।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...

गर्वनर संग CM की हाई लेवल मीटिंग, शिक्षकों का होगा ट्रांसफर…

Patna : बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था में बड़े...