kohramlive desk : पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज Shoaib Akhtar उस समय विवादों में घिर गए, जब उन्होंने एक टीवी कार्यक्रम से बाहर निकलकर क्रिकेट विश्लेषक के रूप में अपनी शो से इस्तीफा दे दिया। दरअसल, लाइव शो के दौरान शोएब अख्तर पीटीवी (PTV) पर शो के मेजबान द्वारा सेट छोड़ने के लिए कहा गया, जिसके बाद वहीं अपनी माइक उतारा और स्टूडियो से बाहर चले गए। 46 साल के शोएब अख्तर ने कहा कि टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड पर पाकिस्तान की पांच विकेट की जीत के बाद शो में मेजबान द्वारा उनके साथ बुरा व्यवहार किया गया और उनका अपमान किया गया। ‘रावलपिंडी एक्सप्रेस’ नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने पाकिस्तान के लिए 46 टेस्ट और 163 वनडे मैच खेले हैं। शो के होस्ट नौमान नियाज ने उन्हें वापस बुलाने का प्रयास नहीं किया। उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखाई और सामान्य रूप से शो को जारी रखा।
पाकिस्तान के पीटीवी पर शोएब अख्तर अन्य कई पूर्व क्रिकेटर्स के साथ डिबेट में हिस्सा ले रहे थे। इस बहस में शोएब अख्तर, विवियन रिचर्ड्स, सना मीर के अलावा कई अन्य पूर्व क्रिकेटर मौजूद रहे. जबकि शो की मेज़बानी मशहूर एंकर डॉ. नौमान कर रहे थे। इसी दौरान डॉ. नौमान ने कुछ ऐसा कहा जिसपर शोएब अख्तर बुरा मान गए और बाद में पीटीवी से इस्तीफे का ऐलान कर दिया। शोएब अख्तर ने कहा जिस तरह से मेरे साथ नेशनल टीवी पर व्यवहार किया गया, मुझे नहीं लगता कि मुझे यहां रहना चाहिए। इसी के बाद शोएब अख्तर लाइव टीवी पर शो छोड़कर चले गए।
टीवी शो पर क्या हुआ था?
शोएब अख्तर इस डिबेट में शाहीन शाह आफरीदी, हारिस रऊफ को लेकर कुछ प्वाइंट रख रहे थे। इसी बीच डॉ. नौमान ने शोएब अख्तर से कहा कि आप कुछ बेरुखी से बात कर रहे हैं, मैं ये नहीं कहना चाहता कि आप ओवर स्मार्ट बन रहे हैं, तो आप जा सकते हैं। इसी के बाद शोएब अख्तर ने कहा कि इस बात को यहीं खत्म करें, मैं आपके खिलाफ कुछ नहीं कह रहा था जो मुद्दा था उसपर बात कर रहा था। इस पूरे किस्से के बाद शोएब अख्तर ने कहा कि मैंने डॉ. नौमान से माफी मांगने को कहा था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. विदेशी खिलाड़ियों के सामने मेरे साथ इस तरह का व्यवहार किया गया, जो मेरे लिए काफी बुरा था। मैं एक नेशनल स्टार हूं, लेकिन जिस तरह से कहा गया वो पूरी तरह से गलत था। शोएब अख्तर ने कहा कि विवियन रिचर्ड्स और डेविड गोवर के सामने मेरे साथ ऐसा व्यवहार किया गया था, जो बिल्कुल ठीक नहीं है।
Multiple clips are circulating on social media so I thought I shud clarify. pic.twitter.com/ob8cnbvf90
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) October 26, 2021
Read More : मैच हारे खिलाड़ी, उदास हुआ अपना भारत
Read More : बड़का चोर निकला बांसजोर थानेदार, देखें कैसे
Read More : ट्रैफिक जवान को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, मौत












