spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बैंक FD के बदले दूसरे ऑप्‍शन पसंद कर रहे लोग

Date:

spot_img
spot_img

नई दिल्ली :  फिक्स डिपॉजिट (FD) भारतीयों के बीच बेहद लोकप्रिय निवेश विकल्प रहा है। खासकर सीनियर सिटीजंस एफडी में ही निवेश करते में अधिक भरोसा करते हैं। इसका कारण है कि यह अपेक्षाकृत अधिक सुरक्षित निवेश है। इससे इतर पिछले दो सालों से एफडी पर ब्याज दरें  बहुत गिर गई हैं। प्रमुख बैंकों की एफडी पर ब्याज दरों ने 12 वर्षों के निचले स्तर को छू लिया है। यही कारण है कि एफडी का आकर्षण धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है और लोग दूसरे निवेश विकल्पों को पसंद कर रहे हैं। आइए ऐसे निवेश विकल्पों के बारे में जानते हैं।

इसे भी पढ़ें :#PFRDA : मोदी सरकार सबके लिए देगी NPS का तोहफा

राष्ट्रीय बचत पत्र (NSC)

नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट्स (NSC) इस समय ग्राहकों को 6.8 फीसद ब्याज दर प्रदान कर रहा है। यह मैच्योरिटी पर देय है।  इस योजना में खाता खोलने के लिए न्यूनतम राशि 1,000 रुपये है। 10 साल से अधिक आयु के नाबालिग भी NSC खरीदे सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की बचत योजना एनएससी अपने निश्चित आय पोर्टफोलियो के कारण निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय है। ये प्रमाणपत्र उन लोगों के लिए सुरक्षित और उपयोगी हैं, जो पूंजी की सुरक्षा चाहते हैं।

किसान विकास पत्र (KVP)

किसान विकास पत्र (KVP) इस समय ग्राहकों को 6.9 फीसद ब्याज दर प्रदान कर रहा है। इस योजना में खाता खोलने के लिए न्यूनतम राशि 1,000 रुपये है। इस योजना में निवेश पूरी तरह जोखिम मुक्त निवेश है। इस योजना में निवेश की कोई ऊपरी सीमा नहीं है।

इसे भी पढ़ें :Black Wheat : किसानों के  घर में ‘सोना’ बरसाएगा ‘काला गेहूं’

कॉर्पोरेट फिक्स डिपॉजिट (Corporate FD)

कॉर्पोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट में बैंक एफडी की तुलना में अधिक रिटर्न मिलता है। कॉर्पोरेट एफडी में 7 से 8 फीसद सालाना रिटर्न मिल जाता है। कॉर्पोरेट एफडी में बैंक एफडी की तुलना में अधिक जोखिम होता है। यह उन लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है, जो उच्च रिटर्न के लिए इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश करने के इच्छुक नहीं हैं।

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS)

सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) इस समय ग्राहकों को 7.4 फीसद ब्याज दर प्रदान कर रही है। इस योजना में खाता खोलने के लिए न्यूनतम राशि 1,000 रुपये है। 60 साल या इससे अधिक आयु का व्यक्ति SCSS में निवेश कर सकता है। निवेशक इस योजना में व्यक्तिगत या जीवनसाथी के साथ एक से अधिक खाते संचालित कर सकता है। इस योजना की मैच्योरिटी अवधि 5 साल है। इस योजना में मैच्योरिटी के बाद खाते को आगे तीन साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें :Reliance ने खरीदा Urban Ladder, अब फर्नीचर वर्ल्ड में रखेगी कदम

स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी

प्रमुख बैंकों की तुलना में स्मॉल फाइनेंस बैंक जमा पर काफी अधिक ब्याज प्रदान करते हैं। स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी पर 8 से 9 फीसद के बीच ब्याज प्रदान करते हैं। इन बैंकों की एफडी में निवेश कर निवेशक अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :टमाटर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, गेहूं-चावल,आटा-दाल की कीमत घटी

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...