spot_img
spot_img
spot_img

Reliance ने खरीदा Urban Ladder, अब फर्नीचर वर्ल्ड में रखेगी कदम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : Urban Ladder को खरीदा Reliance, फर्नीचर वर्ल्ड में रखेगी कदम। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने ऑनलाइन फर्नीचर रिटेलर Urban Ladder की 96% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। RIL की इकाई ने 182.12 करोड़ रुपये में यह सौदा किया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने शेयर बाजारों को बताया, ”Reliance Retail Ventures Limited (RRVL) ने 182.12 करोड़ रुपये में Urban Ladder Home Decor Solutions Private Ltd के इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण किया है।” कंपनी ने कहा है कि उक्त निवेश अर्बन लैडर के कुल इक्विटी शेयर में 96% के बराबर है।

इसे भी पढ़ें :Home Loan की दर हुई सस्ती, दीवाली के मौके का उठाएं…

डिजिटल और न्यू कमर्स से जुड़ी पहल को मिलेगी मजबूती

कंपनी ने कहा है, ”इस निवेश से समूह की डिजिटल और न्यू कमर्स से जुड़ी पहल को मजबूती मिलेगी और समूह द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे उत्पादों का दायरा बढ़ेगा। इसके साथ ही रिटेल सेग्मेंट में यूजर इंगेजमेंट में बढ़ोत्तरी होगी।” RRVL के पास शेष हिस्सेदारी के अधिग्रहण का विकल्प भी है और कंपनी में अपनी हिस्सेदारी को 100% तक भी पहुंचा सकता है। इसके अलावा RRVL ने 75 करोड़ रुपये के एक और निवेश का प्रस्ताव रखा है। कंपनी ने बताया है, ”दिसंबर, 2023 तक और निवेश किया जा सकता है।”

17 फरवरी, 2012 को Urban Ladder की हुई थी शुरुआत

ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन चैनल में भी कंपनी की उपस्थिति है और देशभर में कई रिटेल स्टोर के चेन का परिचालन कंपनी करती है। वित्त वर्ष में Urban Ladder का टर्नओवर 434 करोड़ रुपये का रहा था। साथ ही कंपनी को 49.41 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

इसे भी पढ़ें :Black Wheat : किसानों के  घर में ‘सोना’ बरसाएगा ‘काला गेहूं’

देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी अपने ई-कॉमर्स और रिटेल बिजनेस का तेजी से विस्तार कर रही है। इसके जरिए कंपनी की कोशिश Walmart की Flipkart एवं Amazon.com की भारतीय इकाई को टक्कर देने की है।

इसे भी पढ़ें :@Gold : एक रुपये में खरीदें 24 कैरेट खरा सोना

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...

झारखंड में कल ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा के झोंके के आसार…

Ranchi : झारखंड में पिछले कई दिनों से जारी...