Jamshedpur: गलत तरीके से बहुत रूपया कमाया है, उठा लेने पर पूरा माल मिल सकता है। यह ख्याल आते ही क्रिमनलों ने खतरनाक इरादा बना लिया। पहले 15 दिनों तक आकाश कुमार सिन्हा का पीछा किया गया। मौका मिलते ही आकाश का किडनैप कर लिया गया। बतौर फिरौती 60 लाख रुपये की डिमांड की गई। परिवार वाले को खूब डराया धमकाया गया। डर से घरवालों ने 13 लाख और अपहृत आकाश ने एक लाख रुपये दे दिये। इसके बाद आकाश को मुक्त कर दिया गया। इस कांड में शामिल चार किडनपरों को आज गिरफ्तार कर लिया गया। वैसे इस कांड में कुल 11 लोगों के शामिल रहने की बात सामने आई है। गिरफ्तार गुनाहगारों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इनके नाम अभिषेक कुमार, सन्नी नायक, प्रदीप कुमार है। इस बात का खुलासा आज जमशेदपुर के एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन ने किया। सबसे चौंकाने वाली बातें यह है कि इस कांड में होमगार्ड के दो जवान भी शामिल है।
दो होमगार्ड जवान भी शामिल
एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन ने बताया कि आकाश का अपहरण करने की योजना बनाने के बाद उसका 15 दिनों तक रेकी की गई। गलत तरीके से कमाये गये रुपये की जानकारी अभिषेक ने सुनील को दी थी। पहले से तय योजना के मुताबिक बीते 27 मई को आकाश और शुभम का अपहरण कर लिया गया। शुभम को सरायकेला और आकाश को सिदगौड़ा ले जाया गया। आकाश ने अपने घरवालों से रुपये मांगे। फिरौती की रकम देने के बाद दोनों को मुक्त कर दिया गया। एसएसपी ने खुलासा किया कि इस वारदात को अंजाम देने में होमगार्ड के दो जवान भी शामिल थे। सबसे चौंकाने वाली एक और बात सामने आई, नकली पिस्टल दिखा दोनों का अपहरण किया गया था।
इसे भी पढ़ें : क्यों सताते हो इतना, यह बोल बीवी क्या कर डाली… देखें
इसे भी पढ़ें : सिद्धु मूसेवाला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिये क्या
इसे भी पढ़ें : सरकार के एक फैसले से सस्ता हो गया रेस्टोरेंट में खाना, जानिये कैसे
इसे भी पढ़ें : LPG Cylinder पर सब्सिडी को लेकर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या…
इसे भी पढ़ें : सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ, देखें क्या लिखा है अधिसूचना में
इसे भी पढ़ें : शादी के 8 साल… न छुआ-छुई न सेक्स… सांसद पति का हिरोइन पत्नी से सवाल- कब तक करें इंतजार
इसे भी पढ़ें : मां सोनिया के बाद बेटी प्रियंका गांधी भी Corona Positive
इसे भी पढ़ें : कश्मीर में कोहराम, बैंक मैनेजर और प्रवासी पर बौछार कर दी गोलियां






