spot_img
spot_img

जेल की ऊंची दीवारों के भीतर आखिर क्या हुआ? DC ने दिये जांच के आदेश…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से उठी एक खबर ने पूरे झारखंड में सनसनी फैला दी है। जेल की ऊंची और सुरक्षित मानी जाने वाली दीवारों के भीतर एक महिला कैदी द्वारा लगाये गये गंभीर आरोपों ने जेल प्रशासन से लेकर सरकार तक को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है। महिला बंदी ने जेल अधीक्षक पर शारीरिक और मानसिक शोषण का आरोप लगाया है। वहीं, खुद को गर्भवती किये जाने का दावा भी किया गया, जिसके बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई।

DC ने दिये जांच के आदेश

मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची के DC मंजूनाथ भजंत्री ने जांच के आदेश दे दिये हैं। DC ने मीडिया से कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन दोनों स्तरों पर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की सच्चाई सामने लाने के लिये एडीएम (विधि-व्यवस्था) और एसडीएम स्तर के अधिकारियों को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि DC ने यह भी कहा कि महिला की मेडिकल रिपोर्ट फिलहाल नेगेटिव आई है।

बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर साधा निशाना

इस पूरे मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी गंभीर सवाल उठाये हैं। उन्होंने सोशल मीडिया और सार्वजनिक बयान के जरिये दावा किया कि महिला बंदी का लंबे समय तक शोषण हुआ और जेल प्रशासन मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है। मरांडी ने सवाल किया कि आखिर जेल जैसी सुरक्षित जगह में इस तरह के आरोप सामने आना बेहद चिंताजनक है।

जेल प्रशासन पर उठने लगे सवाल

महिला कैदी के आरोपों के बाद अब जेल सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी बहस शुरू हो गई है। विपक्ष का कहना है कि यदि आरोप सही साबित होते हैं, तो यह सिर्फ जेल प्रशासन की विफलता नहीं, बल्कि मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन का मामला होगा।

इसे भी पढ़ें : जेवर दुकानदार बेचने लगा चाय-पकौड़ी, सुनी पड़ी दुकान…

इसे भी पढ़ें : जब थार छोड़ घोड़े पर निकले साहिबगंज के नेता जी, लोग बनाते रहे वीडियो…

इसे भी पढ़ें : शिकार पर गये थे, लौटकर आई मौ’त की खबर…

इसे भी पढ़ें : सरकार का बड़ा एक्शन, लापरवाह अफसर सस्पेंड…

इसे भी पढ़ें : घोड़े पर सवार होकर निकले मास्टर साहब… जानें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...