KohramLive : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी अब कोरोना संक्रमित हो गईं हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर साझा की है। अपने ट्वीट में प्रियंका ने लिखा कि “मैंने हल्के लक्षणों के साथ COVID-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। मैं उन लोगों से अनुरोध करूंगी जो मेरे संपर्क में आए हैं, वे सभी आवश्यक सावधानी बरतें।” गुजरे दो दिन पहले ही प्रियंका गांधी लखनऊ दौरे पर थीं जहां उन्होंने पार्टी के दिवसीय नव संकल्प चिंतन शिविर में हिस्सा लिया।
I’ve tested positive for COVID-19 with mild symptoms. Following all the protocols, I have quarantined myself at home.
I would request those who came in contact with me to take all necessary precautions.
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) June 3, 2022
यहां याद दिला दें कि गुरुवार को ही प्रियंका की मां कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर यह जानकारी दी थी। सुरजेवाला ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पिछले सप्ताह से नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर रही थीं। इनमें से कुछ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। कांग्रेस अध्यक्ष को भी बुधवार की शाम हल्का बुखार आया और कोविड के कुछ अन्य लक्षण दिखे जिसके बाद जांच कराई गई। जांच में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता चला।
इसे भी पढ़ें : कश्मीर में कोहराम, बैंक मैनेजर और प्रवासी पर बौछार कर दी गोलियां, देंखे…
इसे भी पढ़ें : क्यों सताते हो इतना, यह बोल बीवी क्या कर डाली… देखें
इसे भी पढ़ें : सिद्धु मूसेवाला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिये क्या
इसे भी पढ़ें : शादी के दूसरे ही दिन दीपक चाहर ने पत्नी के लिए लिख दी यह बात…
इसे भी पढ़ें : …और ऐसे खतरनाक अंत हो गया बड़का जमीन कारोबारी कमल भूषण का, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : एक IPS की बीवी का धौंस दिखाकर गटक गये 51 लाख, Fir दर्ज, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : प्रेम प्रकाश को यहीं से लगी थी लॉटरी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : दबंग जमीन कारोबारी कमल भूषण को Shoot करने का देखें LIVE वीडियो






