spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

LPG Cylinder पर सब्सिडी को लेकर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive Desk : LPG Cylinder पर सब्सिडी को लेकर सरकार का बयान सामने आया है। सरकार उज्ज्वला योजना के तहत फ्री LPG Cylinder कनेक्शन पाने वाले सिर्फ नौ करोड़ लाभार्थियों को ही LPG सब्सिडी दे रही है और अन्य लाभार्थियों को बाजार दर पर ही रसोई गैस सिलेंडर लेना होगा। पेट्रोलियम सचिव पंकज जैन ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जून, 2020 के बाद से LPG Cylinde पर कोई सब्सिडी नहीं दी जाएगी।

निर्मला सीतारमण ने की थी ये घोषणा

सिर्फ गत 21 मई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी देने की घोषणा ही लागू है। सीतारमण ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती की घोषणा करने के साथ ही उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को साल भर में 12 गैस सिलेंडर पर 200 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी देने का भी ऐलान किया था।  फिलहाल 14.2 किलोग्राम वजन वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1,003 रुपये है। लेकिन प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के बैंक खाते में प्रत्येक सिलेंडर की बुकिंग के बाद सरकार 200 रुपये की सब्सिडी भेजेगी।

कोई आधिकारिक ऐलान नहीं

हालांकि, सरकार की तरफ से रसोई गैस सब्सिडी खत्म करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। पिछले एक साल में रसोई गैस का सिलेंडर 103.50 रुपये महंगा हो गया है। जून, 2021 में इसकी कीमत 809 रुपये थी। पुरी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस के दाम ज्यादा बढ़ने के बावजूद गैस उपभोक्ताओं पर उसका पूरा बोझ नहीं डाला जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने इस रिपोर्ट को नकार दिया कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थी पहला गैस सिलेंडर खत्म होने के बाद उसे भरवाने के लिए कम संख्या में आगे आ रहे हैं। साल भर में सिर्फ एक गैस सिलेंडर भरवाने वाले उपभोक्ताओं की संख्या वर्ष 2019-20 के 1.81 करोड़ से घटकर 2021-22 में 1.08 करोड़ पर आ गई। इसके साथ ही साल भर में औसतन 3.68 सिलेंडर की प्रति व्यक्ति खपत हुई।

किन लोगों को  मिलेगी सब्सिडी

इस तरह उनके लिए एक सिलेंडर की प्रभावी कीमत 803 रुपये रह जाएगी। हालांकि, उज्ज्वला योजना के तहत पंजीकृत नौ करोड़ लाभार्थियों को ही गैस सब्सिडी मिलेगी। बाकी 21 करोड़ से अधिक गैस कनेक्शन धारकों को बाजार दर पर ही गैस सिलेंडर खरीदना होगा। इसी कार्यक्रम में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि सब्सिडी की संरचना ही ऐसी होती है कि उसमें समय के साथ कटौती होती है। उन्होंने कहा, ‘परिभाषा के स्तर पर सब्सिडी में समय के साथ कमी होती है।’ सरकार धीरे-धीरे पेट्रोल, डीजल और मिट्टी के तेल पर सब्सिडी खत्म कर चुकी है और रसोई गैस पर भी जून, 2020 से कोई सब्सिडी नहीं दी जा रही है।

इसे भी पढ़ें : क्यों सताते हो इतना, यह बोल बीवी क्या कर डाली… देखें

इसे भी पढ़ें :सिद्धु मूसेवाला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिये क्या

इसे भी पढ़ें :शादी के दूसरे ही दिन दीपक चाहर ने पत्नी के लिए लिख दी यह बात…

इसे भी पढ़ें :केवल 19 मिनट में पूरी तरह से बर्बाद हो गये गोपाल बाबू, देखें वीडियो …

इसे भी पढ़ें :SBI ने करोड़ों ग्राहकों को किया अलर्ट, जान लें वरना पड़ेगा पछताना

इसे भी पढ़ें :पीने वालों सुनो…10 म‍िनट में आपके ‘ठ‍िकाने’ पर ड‍िलीवर होगी शराब

इसे भी पढ़ें :UP में टैक्स फ्री होगी फिल्म ‘सम्राट पृथ्वी राज’, CM योगी ने की घोषणा

इसे भी पढ़ें :

Meta पर लगा ₹5 करोड़ का भारी जुर्माना, जानें किस लिये…

Kohramlive : फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी Meta...

एयर इंडिया को मिला नया ‘कप्तान’…

Kohramlive : आसमान की ऊंचाइयों को छूने की तैयारी...

‘UPI कर दो’ पड़ सकता है महंगा! क्या है सरकार का नया प्लान… जानें

Kohramlive : "UPI कर दो," पिछले कुछ वर्षों में यह...

होम लोन, कार लोन और EMI भरने वालों के लिए आई बड़ी खबर…

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार तीसरी...

15 अगस्त तक करा लें ये काम, वर्ना रुक सकता है गैस कनेक्शन…

Kohramlive : घरेलू LPG गैस सिलिंडर इस्तेमाल करने वाले...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Meta पर लगा ₹5 करोड़ का भारी जुर्माना, जानें किस लिये…

Kohramlive : फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी Meta...

एयर इंडिया को मिला नया ‘कप्तान’…

Kohramlive : आसमान की ऊंचाइयों को छूने की तैयारी...

‘UPI कर दो’ पड़ सकता है महंगा! क्या है सरकार का नया प्लान… जानें

Kohramlive : "UPI कर दो," पिछले कुछ वर्षों में यह...

होम लोन, कार लोन और EMI भरने वालों के लिए आई बड़ी खबर…

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार तीसरी...

15 अगस्त तक करा लें ये काम, वर्ना रुक सकता है गैस कनेक्शन…

Kohramlive : घरेलू LPG गैस सिलिंडर इस्तेमाल करने वाले...