Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता दरबार में आई कई शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया, वहीं, कई लोगों के लिये उम्मीद, राहत और इंसाफ का दरवाजा बन गया। इस दौरान बिरसा चौक निवासी दिव्यांग पंकज कुमार को जिला प्रशासन की ओर से इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल सौंपी गई। ट्राईसाइकिल हाथ में आते ही पंकज और उनकी मां की आंखों में खुशी साफ दिखाई देने लगी।
उन्हें शायद यकीन नहीं था कि उनकी फरियाद पर इतनी जल्दी सुनवाई होगी।
सोशल मीडिया से मिली जानकारी और पूरी हो गई उम्मीद
रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री ने जब पंकज से पूछा कि उन्हें जनता दरबार की जानकारी कैसे मिली, तो उन्होंने मुस्कुराते हुये बताया कि सोशल मीडिया पर देखा था कि यहां दिव्यांगों को सहायता दी जाती है, इसलिये उम्मीद लेकर आया था। यही उम्मीद सोमवार को हकीकत बन गई।
सोनाहातू अंचल अधिकारी को लगी कड़ी फटकार
जनता दरबार में सिर्फ राहत ही नहीं मिली, बल्कि लापरवाही पर सख्ती भी देखने को मिली। सोनाहातू निवासी प्रकाश कुमार महतो ने अपनी जमीन के पंजी-2 सुधार मामले में लंबे समय से चक्कर लगाने की शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुये DC मंजूनाथ भजन्त्री ने सोनाहातू अंचल अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई और जल्द निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
म्यूटेशन और मुआवजा मामलों पर भी सख्ती
शहर अंचल निवासी हरि प्रसाद चक्रवर्ती ने सक्सेशन म्यूटेशन लंबित रहने की शिकायत रखी। इस पर DC ने तुरंत शहर अंचल अधिकारी से फोन पर बात कर कार्रवाई के निर्देश दिये। वहीं बेड़ो निवासी तेतरु उरांव ने अधिग्रहित जमीन का मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत की। इस पर DC ने भू-अर्जन कार्यालय से रिपोर्ट तलब करते हुये प्रक्रिया में तेजी लाने का आदेश दिया।
भू-माफियाओं पर सख्त रुख
जनता दरबार में जमीन पर अवैध कब्जे की कई शिकायतें भी पहुंचीं। DC ने राजस्व विभाग और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय को सख्त निर्देश देते हुये कहा कि ऐसे मामलों में तत्काल जांच और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाये।
मंईयां सम्मान योजना की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
बेड़ो निवासी रुपन उरांव ने मंईयां सम्मान योजना में गलत सत्यापन की शिकायत की। मामले पर त्वरित संज्ञान लेते हुये DC ने जांच के आदेश दिये। साथ ही पंचायत मुखियाओं से कहा कि योजना से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार और आमदनी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जाये।
इसे भी पढ़ें : मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…
इसे भी पढ़ें : Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…
इसे भी पढ़ें : हरिद्वार से लौट रहा था शार्प शूटर, टोल प्लाजा पर धरा गया…
इसे भी पढ़ें : जेल की ऊंची दीवारों के भीतर आखिर क्या हुआ? DC ने दिये जांच के आदेश…
इसे भी पढ़ें : जेवर दुकानदार बेचने लगा चाय-पकौड़ी, सुनी पड़ी दुकान…






