spot_img
spot_img
spot_img

शादी के 8 साल… न छुआ-छुई न सेक्स… सांसद पति का हिरोइन पत्नी से सवाल- कब तक करें इंतजार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive : BJD सांसद अनुभव मोहंती और उनकी एक्ट्रेस पत्नी वर्षा प्रियदर्शिनी के तलाक का केस इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। अनुभव का दावा है कि शादी को 8 साल से ज्यादा बीत गये, लेकिन दोनों पति-पत्नी के बीच शारीरिक संबंध नहीं बना। सेक्स की तो बात दूर, पत्नी ने किसी भी तरह से उन्हें छूने तक से मना कर रखा है। अनुभव ने यह सारा किस्सा सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद यह बात वायरल हो गई। एक्टर से नेता बने सांसद अनुभव मोहंती और एक्ट्रेस वर्षा प्रियदर्शिनी के तलाक का केस उड़ीसा हाईकोर्ट में चल रहा है।

इसी साल की गुरजे 26 मई को हिरोइन वर्षा ने हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल कर मांग की है कि पति उनके खिलाफ कोई बयानबाजी या वीडियो पोस्ट न करे। हाईकोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए आदेश दिया कि जब तक तलाक की सुनवाई कोर्ट में पूरी नहीं हो जाती, दोनों को किसी भी मंच पर एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी या पोस्ट नहीं करना है।

यहां याद दिला दें कि हिरोइन वर्षा प्रियदर्शिनी ने अपने नेता पति अनुभव मोहंती के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है। वर्षा का इल्जाम है कि अनुभव के दोस्त शराब पीने घर आते हैं, जब वो इसके लिए मना करती हैं ​​​तो उसके साथ मारपीट की जाती है। वर्षा ने अनुभव पर दूसरी महिलाओं के साथ अफेयर का भी इल्जाम लगाया। जिसके बाद अनुभव ने साल 2020 के सितंबर माह में तलाक के लिए दिल्ली में एक याचिका दायर की थी। सुनवाई चल रही है। अगली सुनवाई 4 जुलाई को होगी।

अनुभव ने अपने एक वीडियो को ‘अनटोल्ड स्टोरी’ नाम से 21 मई 2022 को शेयर किया था। इस वीडियो में अनुभव ने बताया-

“हमारी शादी को कई साल बीत गए लेकिन हमारे बीच कोई शारीरिक संबंध नहीं है। ऐसा बर्षा की वजह से है। मुझे पिछले 6 वर्षों से मेरे दाम्पत्य अधिकारों से वंचित रखा गया। अब लोग तय करें कि कोई पति कितने दिन इंतज़ार कर सकता है।”

इसे भी पढ़ें : क्यों सताते हो इतना, यह बोल बीवी क्या कर डाली… देखें

इसे भी पढ़ें : सिद्धु मूसेवाला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिये क्या

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

तीन महीने बाद खुला कांग्रेस का दरवाजा, ये बोल गये योगेंद्र साव…

Ranchi : हजारीबाग के बड़कागांव के पूर्व विधायक और...

झारखंड जेल में 340 पदों पर वैकेंसी, पूर्व सैनिकों के लिये मौका ही मौका…

Ranchi : सेना और अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवानों...