KohramLive : क्यों इतना सताते, रूलाते और मारते पीटते हो, हर सुख दुख में साथ निभाने की कसमें खाकर हाथ थाम अंजू को घर ले जाने वाला दीपक बदल गया। उस रोज भी दोनों मियां बीवी में फोन पर खूब झगड़ा हुआ। इसके बाद 21 साल की अंजू ने फांसी के फंदे पर झूल कर खुदकुशी कर ली। उसका पति पांच लाख रुपये और एक कार के वास्ते उसे परेशान करता था। दहेज की मांग को लेकर दोनों मियां बीवी में 20 दिन पहले भी झगड़ा हुआ था। प्रताड़ना से तंग होकर मायके आई अंजू ने इस बारे में अपने घरवाले को सबकुछ बताई थी। तब मायके वाले उसके ससुराल वालों से बातें की। तब उन्होंने ऐसा नहीं करने का वादा किया, लेकिन कुछ ही दिनों बाद किये वादा तोड़ दिया।
पांच लाख रुपये और एक कार नहीं लाई तो मार कर फेंक दिया जायेगा
मायके वालों का इल्जाम है कि बीते 14 मार्च को दीपक ने अंजू को खूब मारा पीटा भी था। वहीं उसे चेताया गया कि अगर अपने मायके से पांच लाख रुपये और एक कार नहीं लाई तो उसे मार कर फेंक दिया जायेगा, वहीं दीपक की दूसरी शादी करा दी जायेगी। डरी सहमी और जिल्लत, जलालत और अपमान भरी जिंदगी से ऊब गई अंजू अपने मायके चली आई। बीते 10 मई को दीपक ने अंजू को फोन किया। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई। करीब ढाई घंटे तक बातें करने के बाद उसने फांसी के फंदे पर झूलकर खुदकुशी कर ली। उसका फोन चालू था। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

अंजू की बड़ी बहन मैना दीपक के बड़े भाई कमलेश की है पत्नी
परिजनों के अनुसार अंजू की बड़ी बहन मैना दीपक के बड़े भाई कमलेश की पत्नी है। इस वजह से वे लोग कुछ दिनों तक खामोश रहे कि केस करने पर मैना का भी यहीं हाल होगा। अंजू के सुसाइड करने के बाद उसके ससुराल वाले मैना को भी तंग करने लगे। इसके बाद मामला थाना पहुंच गया। सूत्रों के अनुसार राजस्थाना के मकराना के चांडी गांव में रहनेवाले रामलाल स्वामी की दो बेटियां थी। वर्ष 2018 में उन्होंने अपनी दोनों बेटियों की शादी अशोक कुमार के दो बेटे से कराई। 26 साल की मैना की शादी कमलेश से और 21 साल की अंजू की शादी दीपक के साथ हुई थी। दोनों भाई प्राईवेट कंपनी में काम करते हैं।
इसे भी पढ़ें : सिद्धु मूसेवाला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिये क्या
इसे भी पढ़ें : शादी के दूसरे ही दिन दीपक चाहर ने पत्नी के लिए लिख दी यह बात…
इसे भी पढ़ें : केवल 19 मिनट में पूरी तरह से बर्बाद हो गये गोपाल बाबू, देखें वीडियो …
इसे भी पढ़ें : दबंग जमीन कारोबारी कमल भूषण को Shoot करने का देखें LIVE वीडियो






