spot_img
spot_img

मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों से मोबाइल फोन की घंटी लोगों के लिए डर का कारण बनती जा रही थी। फोन उठाते ही दूसरी तरफ से धमकी भरी आवाज आती और फिर शुरू होती लेवी की मांग। कंपनियों के अधिकारियों से लेकर स्थानीय व्यवसायियों तक में खौफ का माहौल था। लेकिन अब बड़कागांव पुलिस ने इस पूरे खेल का पर्दाफाश करते हुये एक साइबर अपराधी मोहम्मद मेराज को गिरफ्तार कर लिया है।

तकनीकी जांच से पुलिस पहुंची आरोपी तक

बड़कागांव के थानेदार दीपक कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में बड़कागांव थाना कांड संख्या 62/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायत में कहा गया था कि अज्ञात अपराधी मोबाइल फोन के जरिये कंपनियों के अधिकारियों और व्यवसायियों को धमका रहे थे और उनसे लेवी मांगी जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुये एक स्पेशल टीम बनाई गई। इसके बाद टेक्निकल सेल की मदद से मोबाइल लोकेशन और अन्य डिजिटल सुरागों पर लगातार नजर रखी गई।

देवघर से पकड़ा गया आरोपी

जांच के दौरान पुलिस ने आखिरकार आरोपी मोहम्मद मेराज को गिरफ्तार कर लिया। लगभग 22 साल के मेराज देवघर जिले के कलहाजोर गांव का रहने वाला बताया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को काफी मशक्कत के बाद पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की गई और फिर न्यायिक हिरासत में हजारीबाग जेल भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें : Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…

इसे भी पढ़ें : हरिद्वार से लौट रहा था शार्प शूटर, टोल प्लाजा पर धरा गया…

इसे भी पढ़ें : जेल की ऊंची दीवारों के भीतर आखिर क्या हुआ? DC ने दिये जांच के आदेश…

इसे भी पढ़ें : जेवर दुकानदार बेचने लगा चाय-पकौड़ी, सुनी पड़ी दुकान…

इसे भी पढ़ें : जब थार छोड़ घोड़े पर निकले साहिबगंज के नेता जी, लोग बनाते रहे वीडियो…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...