spot_img
spot_img

जब थार छोड़ घोड़े पर निकले साहिबगंज के नेता जी, लोग बनाते रहे वीडियो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Sahibganj : साहिबगंज में सोमवार को लोगों की नजरें उस वक्त ठहर गई, जब सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय की ओर एक घोड़ा बढ़ता दिखा। घोड़े पर सवार जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव आज बिल्कुल अलग अंदाज में दिखें। सफेद पोशाक, अलग अंदाज और चेहरे पर आत्मविश्वास, देखते ही देखते उनका वीडियो वायरल होने लगा। जो नेता अब तक लग्जरी गाड़ियों और थार के काफिले में नजर आते थे, वही इस बार घोड़े पर सवार होकर सरकारी दफ्तर पहुंचे। लोग हैरान थे, कुछ मुस्कुरा रहे थे तो कुछ तुरंत मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने में जुट गये।

“पेट्रोल बचाइये, देश बचाइये” का संदेश

सुनील यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा संरक्षण और पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील से प्रेरित होकर उन्होंने यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ऊर्जा संकट के दौर में ईंधन बचाना सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि देशहित का विषय बन चुका है। ब्लॉक परिसर में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुये सुनील यादव ने कहा कि समाज में बदलाव की शुरुआत हमेशा खुद से करनी पड़ती है। उन्होंने साफ कहा कि उनका यह कदम सिर्फ दिखावा नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक करने की कोशिश है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जहां संभव हो, वहां अनावश्यक वाहन उपयोग कम करें और वैकल्पिक साधनों को अपनायें।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई ‘घोड़े वाली एंट्री’

सुनील यादव ने अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किये। उन्होंने लिखा, “जब देशहित की बात हो, तो पहल खुद से शुरू करनी चाहिये।” इसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। कुछ लोगों ने इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक पहल बताया, तो कुछ ने इसे अलग अंदाज में सुर्खियां बटोरने की कोशिश कहा।

इसे भी पढ़ें : शिकार पर गये थे, लौटकर आई मौ’त की खबर…

इसे भी पढ़ें : सरकार का बड़ा एक्शन, लापरवाह अफसर सस्पेंड…

इसे भी पढ़ें : घोड़े पर सवार होकर निकले मास्टर साहब… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : लोक भवन के पास जुटे सैकड़ों लोग, बोले, साजिश का शिकार हुये हैं राजीव मिश्रा…

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन बोले, पत्रकारिता लोकतंत्र की सबसे मजबूत ताकत…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...