spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

कश्मीर में कोहराम, बैंक मैनेजर और प्रवासी पर बौछार कर दी गोलियां

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive Desk : कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर से कोहराम मचाया। बैंक में घुसकर मैनेजर विजय कुमार को गोलियों से भून डाला। राजस्थान के रहनेवाले विजय कुमार कुलगाम में मैनेजर थे। बैंक में गोलियों की बौछार कर दी गई। खून से लथपथ विजय को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

सनसनीखेज इस वारदात के कुुछ देर बाद दो और गैर कश्मीरियों पर गोलियां बरसाई गई। इसमें बिहार में रहनेवाले दिलखुश की मौत हो गई। वहीं पंजाब के गुरूदासपुर में रहनेवाले गोरिया की हालत चिंताजनक बनी हुई है। यह दोनों वारदात गुरुवार की है। एक ही दिन हुई इस वारदात के बाद गैर कश्मीरी में दहशत कायम हो गई। खौफजदा गैर कश्मीरी लोग पलायन करने का मन बना रहे।

इस वारदात की जिम्मेदारी आतंकी संगठन KFF ने ली है। वहीं मौके पर पर्चा भी छोड़ा गया। पत्र में इस बात का जिक्र किया गया है कि ‘जो भी बाहरी लोग इस धोखे में रह रहे हैं कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार उन्हें यहां स्थायी कर देगी, उनके लिए ये आंख खोलने वाला है। अब बाहरी लोगों को वास्तविकता समझ लेनी चाहिए कि उन्हें इसके लिए जान भी गंवानी पड़ेगी। सोचिए, कहीं देर न हो जाए और अगली बारी तुम्हारी हो।’

इधर, कश्मीर में जारी टारगेट किलिंग और कश्मीरी पंडितों के घाटी से पलायन की चेतावनी के बाद दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल और रॉ प्रमुख के साथ हाई लेवल मीटिंग की है। यह मीटिंग शुक्रवार को भी बुलाई गई है। इसमें डोवाल के अलावा जम्मू-कश्मीर के LG मनोज सिन्हा, पीएमओ में राज्यमंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह, कश्मीर के DGP और टॉप सिक्योरिटी ऑफिसियल भी मौजूद रहेंगे।

21 दिन में 7 मारे गये

जम्मू-कश्मीर में एक महीने में 6 टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। 12 मई बडगाम में राहुल भट्ट (सरकारी कर्मचारी), 13 मई को पुलवामा में रियाज अहमद ठाकोर (पुलिसकर्मी), 24 मई को सैफुल्लाह कादरी (कांस्टेबल), 25 मई को अमरीन भट्ट (टीवी आर्टिस्ट) और 31 मई को कुलगाम में रजनी बाला (टीचर) की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं आज बैंक मैनेजर विजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

अनुच्छेद 370 हटने के बाद निशाने पर हिंदू

गृह मंत्रालय ने सदन में बताया कि अगस्त, 2019 से मार्च, 2022 तक, 4 कश्मीरी पंडितों और 14 हिन्दू और गैर-कश्मीरी मजदूरों की हत्या हो चुकी है। अगस्त में केंद्र सरकार ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया था।

कश्मीर में पंडितों का प्रदर्शन जारी

घाटी में 19 दिनों से कश्मीरी पंडितों का आंदोलन चल रहा है। प्रधानमंत्री रोजगार पैकेज के तहत नौकरी पाने वाले पंडित काम का बहिष्कार कर प्रदर्शन कर रहे हैं। ये घाटी में सबसे लंबे समय तक चलने वाला प्रदर्शन बन चुका है। ​​रेवेन्यू विभाग के कर्मचारी राहुल भट की हत्या के बाद ये प्रदर्शन शुरू हुआ था। हालांकि, कश्मीर प्रशासन ने बुधवार को ऐलान किया था कि सभी कश्मीरी पंडितों को जिला मुख्यालय में पोस्टिंग दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें :सिद्धु मूसेवाला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिये क्या

इसे भी पढ़ें :शादी के दूसरे ही दिन दीपक चाहर ने पत्नी के लिए लिख दी यह बात…

इसे भी पढ़ें :केवल 19 मिनट में पूरी तरह से बर्बाद हो गये गोपाल बाबू, देखें वीडियो …

इसे भी पढ़ें :SBI ने करोड़ों ग्राहकों को किया अलर्ट, जान लें वरना पड़ेगा पछताना

इसे भी पढ़ें :पीने वालों सुनो…10 म‍िनट में आपके ‘ठ‍िकाने’ पर ड‍िलीवर होगी शराब

इसे भी पढ़ें :UP में टैक्स फ्री होगी फिल्म ‘सम्राट पृथ्वी राज’, CM योगी ने की घोषणा

 

इसे भी पढ़ें :

23 साल बाद सावन में अद्भुत संयोग, तीसरा सावन सोमवार और नाग पंचमी एक साथ…

Kohramlive : सावन यानी भक्ति का महीना, मंदिरों में...

‘बार्टरवाटर’ मॉडल से जल संरक्षण को सामुदायिक भागीदारी…

Ranchi : जल संकट, भूजल प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों...

आंसू गैस की चपेट में आ जायें तो तुरंत करें ये काम…

Kohramlive : आंसू गैस की चपेट में आने पर...

सोने से पहले फोन से करें तौबा, वर्ना…

Kohramlive : सोने से ठीक पहले मोबाइल स्क्रॉल करने...

JSSC पेपर लीक में बड़ा एक्शन, डायरेक्टर गिरफ्तार

Ranchi : JSSC की वर्ष 2022 में आयोजित कनीय...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

23 साल बाद सावन में अद्भुत संयोग, तीसरा सावन सोमवार और नाग पंचमी एक साथ…

Kohramlive : सावन यानी भक्ति का महीना, मंदिरों में...

‘बार्टरवाटर’ मॉडल से जल संरक्षण को सामुदायिक भागीदारी…

Ranchi : जल संकट, भूजल प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों...

आंसू गैस की चपेट में आ जायें तो तुरंत करें ये काम…

Kohramlive : आंसू गैस की चपेट में आने पर...

सोने से पहले फोन से करें तौबा, वर्ना…

Kohramlive : सोने से ठीक पहले मोबाइल स्क्रॉल करने...

JSSC पेपर लीक में बड़ा एक्शन, डायरेक्टर गिरफ्तार

Ranchi : JSSC की वर्ष 2022 में आयोजित कनीय...