spot_img
spot_img

शिकार पर गये थे, लौटकर आई मौ’त की खबर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Latehar : लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के कलकलिया गांव में रहनेवाले रामेश्वर उरांव की गोली लगने से मौत हो गई। क्या रामेश्वर को किसी ने गोली मारी या फिर शिकार के दौरान गलती से ट्रिगर दब गया? इस बिंदु पर पुलिस गहराई से तहकीकात कर रही है। रामेश्वर उरांव के साथ जंगल गये उनके दोस्त घटना के बाद फरार हो गये। खबर है कि रामेश्वर उरांव बीती रात गांव के कुछ लोगों के साथ जंगल में जानवरों का शिकार करने निकले थे। देर रात अचानक गांव के मुखिया संतु उरांव के फोन पर जानकारी दी गई कि “रामेश्वर को गोली लग गई है।”

घटनास्थल पर पहुंचते ही मच गया कोहराम

सूचना मिलते ही मुखिया ने परिजनों को खबर दी। गांव के लोग रात में ही जंगल की ओर दौड़ पड़े। लेकिन वहां पहुंचते ही सबके पैरों तले जमीन खिसक गई। लहूलुहान रामेश्वर उरांव जमीन पर पड़े थे और उनकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों के मुताबिक, उनके साथ जंगल गये दो युवक मौके से गायब थे।

गलती से चली गोली या कुछ और?

मृतक के चाचा नागदेव उरांव ने बताया कि रामेश्वर दो अन्य लोगों के साथ शिकार पर गया था। इसी दौरान गोली लगने की घटना हुई। बाद में साथ गये लोगों ने मुखिया को सूचना दी, लेकिन जब ग्रामीण पहुंचे तो दोनों युवक वहां से फरार थे। यही वजह है कि गांव में अब तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही थानेदार अमित कुमार रविदास के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द सच्चाई सामने आयेगी।

इसे भी पढ़ें : सरकार का बड़ा एक्शन, लापरवाह अफसर सस्पेंड…

इसे भी पढ़ें : घोड़े पर सवार होकर निकले मास्टर साहब… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : लोक भवन के पास जुटे सैकड़ों लोग, बोले, साजिश का शिकार हुये हैं राजीव मिश्रा…

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन बोले, पत्रकारिता लोकतंत्र की सबसे मजबूत ताकत…

इसे भी पढ़ें : गरजे SBI कर्मचारी, बोले, अब नहीं चलेगा…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...