- लैपटॉप, स्कूटी और मोबाइल भी मिला
- 3000 स्क्वायर फीट में घर भी बनवाएगी सरकार
RANCHI : टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी रहीं निक्की प्रधान और सलीमा टेटे के झारखंड पहुंचने के बाद सौगातों की बारिश ने समां बांध दिया। झारखंड सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन ने बुधवार को दोनों को 50-50 लाख रुपए का चेक दिया गया इसके अलावा इन्हें एक स्कूटी, एक लैपटॉप और एक स्मार्ट फोन भी दिया गया। प्रोजेक्ट भवन में हुए सम्मान समारोह में CM ने दोनों के लिए पक्का घर बनाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह घर इनकी पसंद की जगह और इनके मनमाफिक डिजानइन का बनाया जाएगा। 3000 स्क्वायर फीट में मकान तैयार किया जाएगा।

Read more:Himachal में फिर गिरा पहाड़, मलबे में दबे हैं इतने लोग (VIDEO)
अब घायल खिलाड़ियों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार
इस दौरान CM हेमंत सोरेन ने इस बात का भी एलान किया कि अगर हमारे खिलाड़ी और कोच के साथ खेल के दौरान कोई आकस्मिक घटना घटती है तो उनके अस्पताल का पूरा खर्चा सरकार उठाएगी। जीवन यापन और जिंदगी जीने के लिए सपोर्ट सरकार की तरफ से दिया जाएगा।
Read more:बैग दे दो नहीं तो ठोक देंगे, …और लूटकर हो गये फरार
Read more:शर्मनाक : पति के सामने ही पत्नी से गैंगरेप

संसाधनों और जरूरतों का खयाल रखना हमारा दायित्व
हेमंत सोरेन ने कहा कि जहां बिजली और सड़क नहीं वहां की बेटियां दुनिया में कमाल कर रही हैं। इनके संसाधनों और जरूरतों का खयाल रखना हम सबका दायित्व है। सरकार राज्य में रेसिडेंसियल स्पोर्ट्स सेंटर को धरातल पर उतारने का संकल्प लिया है। यहां बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, बॉलीबॉल के खिलाड़ियों के लिए सुविधा होगी। इसके अलावा डे बोर्डिंग ट्रेनिंग सेंटर में आने वाले खिलाड़ियों को 500 रुपये प्रति प्लेयर दिए जाएंगे।
Read more:सनसनीखेज खुलासा : हेमंत सरकार गिराने का गंदा खेल
Read more:वकील पापा के मारे जाने पर बिटिया का प्रण, मरते दम तक लड़ूंगी, छोड़ूंगी नहीं… देखें वीडियो
Read more:रिम्स के डॉ कुश ने दो लड़कियों का किया यौन शोषण! तीसरी से कर ली शादी
Read more:अगस्त महीने में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें जरूरी काम
Read more:Reliance Foundation मुंबई में 3 लाख लोगों को लगायेगा मुफ्त टीका
Read more:SBI ने YONO से जुड़े नियमों में किया बदलाव, जानें इसके फायदे
Read more:प्यार खटका, किया सिर धड़ से अलग… देखें वीडियो
Read more:सोई तकदीर जाग उठी, देखें वीडियो
Read more:मेरी नहीं तो किसी की नहीं, देखें वीडियो…
Read more:सोई तकदीर जाग उठी, देखें वीडियो














