spot_img
spot_img
spot_img

अगस्‍त महीने में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें जरूरी काम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : अगस्‍त महीने में बैंक कई राज्‍यों में करीब 15 दिनों तक बंद रहेंगे. ऐसे में आप पहले से ही इसकी तैयारी कर लें ताकि किसी आपातकाल स्थिति में आपको परेशान न होना पड़े. बैंकों के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी छुट्टियों की लिस्‍ट से पता चलता है कि साप्‍ताहिक छुट्टी सहित कई खास मौकों पर बैंक करीब 15 दिनों तक बंद रहेंगे. इसमें से 7 दिन तो साप्‍ताहिक छुट्टियां हैं. इसके अलावा अन्‍य 8 आरबीआई द्वारा लिस्‍टेड छुट्टी है.

इन 8 में कुछ राज्‍यों की, त्‍योहार या अन्‍य तरह की छुट्टियां शामिल हैं. आरबीआई ने इन छुट्टियों को तीन कैटेगरी में बांटा है. इसमें से पहली कैटेगरी ‘हॉलीडे अंडर नेगाशिएबल इंस्‍ट्रूमेंट्स एक्‍ट, दूसरा ‘रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट हॉलीडे और तीसरा ‘बैंक्स क्‍लोजिंग ऑफ अकाउंट्स’ है.

  • 01 अगस्‍त को रव‍िवार होने की वजह से छुट्टी रहेगी. इसके लिए अगस्‍त महीने में 8, 15, 22 और 29 अगस्‍त को भी रविवार होने की वजह से छुट्टी रहेगी.
  • हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहते हैं. ऐसे में 14 अगस्‍त और 28 अगस्‍त को बैंक बंद रहेंगे.
  • साप्‍ताहिक छुट्ट‍ियों के अलावा इम्‍फाल के सभी बैंक ‘पेट्रिअट डे’ के मौके पर बंद रहेंगे.
  • 16 अगस्‍त को पारसी न्‍यू ईयर के उपलक्ष्‍य में मुंबई और गुजरात में बैंक बंद रहेंगे.
  • मुहर्रम की वजह से करीब 16-17 राज्‍यों में 19 अगस्‍त को बैंक बंद रहेंगे. इस दिन गुरुवार है.
  • 20 अगस्‍त को ओणम के उपलक्ष्‍य में बेंगलुरु, चेन्‍नई, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे.
  • कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में तिरुवोणम के उपलक्ष्‍य में 21 अगस्‍त को बैंक बंद रहेंगे. दोनों राज्‍यों में 23 अगस्‍त को श्री नारायण गुरु जयंती की वजह से बैंक बंद रहेंगे.
  • 30 अगस्‍त को जनमाष्‍टमी के उपलक्ष्‍य में बैंक अहमदाबाद, चंडीगढ़, चेन्‍नई, देहरादून, जयपुर, जम्‍मू, कानपुर, लखनऊ, पटना, रायपुर, रांची, शिलॉन्‍ग, शिमला, श्रीनगर और गंगटोक में भी बैंक बंद रहेंगे.
  • 31 अगस्‍त को कृष्‍ण अष्‍टमी के उपलक्ष्‍य में बैंक में बैंक बंद रहेंगे.
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

सुभाष चंद्रा का आलीशान बंगला 1260 करोड़ में बिका, तोड़े सारे रिकॉर्ड…

Kohramlive : एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने...

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...