spot_img
spot_img
spot_img

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना ने सोमवार को छपरा सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया। अस्पताल परिसर के एक्स-रे विभाग के समीप एक नवजात का शव मिलने से तहलका मच गया। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि मासूम का शव कथित तौर पर रविवार रात से ही वहां पड़ा था, लेकिन सोमवार सुबह करीब 10 बजे तक अस्पताल प्रशासन, सुरक्षा कर्मियों और सफाई कर्मचारियों की नजर उस पर नहीं पड़ी।

मरीज की नजर पड़ी, तब हुआ खुलासा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार सुबह जब एक्स-रे विभाग के बाहर मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी, तभी एक व्यक्ति की नजर वहां पड़े नवजात के शव पर गई। देखते ही देखते यह खबर पूरे अस्पताल में फैल गई। मामले की सूचना अस्पताल प्रबंधक को दी गई, जिसके बाद अस्पताल कर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया और पुलिस को सूचना दी गई। वहीं, कुछ लोगों का सवाल है कि आखिर इतने बड़े अस्पताल परिसर में एक नवजात का शव रातभर पड़ा रहा और किसी कर्मचारी, सुरक्षा गार्ड या सफाईकर्मी की नजर उस पर क्यों नहीं पड़ी? अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों ने इसे बेहद गंभीर लापरवाही बताते हुये कहा कि यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है।

CCTV में दिखा आवारा कुत्ता

मामले की जांच के दौरान अस्पताल प्रशासन ने परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. के.एम. दुबे ने मीडिया को बताया कि फुटेज में एक आवारा कुत्ता नवजात के शव को मुंह में दबाकर अस्पताल परिसर में लाता हुआ दिखाई दिया है। इस खुलासे के बाद मामला और रहस्यमय हो गया है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि नवजात का शव आखिर कहां से आया और अस्पताल परिसर तक कैसे पहुंचा। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने रविवार को अस्पताल में जन्म लेने वाले सभी बच्चों का रिकॉर्ड खंगालना शुरू किया। हालांकि अब तक अस्पताल के भीतर किसी नवजात की मृत्यु का कोई रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। इसी वजह से आशंका जताई जा रही है कि शव संभवतः अस्पताल के बाहर किसी स्थान से लाया गया होगा। घटना की सूचना मिलने के बाद भगवान बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नवजात के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड की निगरानी में कराया गया। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

इसे भी पढ़ें : “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे छात्र… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : जब मुख्यमंत्री नहीं, एक पिता बोले…

इसे भी पढ़ें : घर के बाहर से उड़ा ले गये स्कूटी, लेकिन…

इसे भी पढ़ें : इस स्कूल में पुलिस की खास पाठशाला… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...