spot_img

दुस्‍साहस : पुलिस की रायफल छीन भागा तस्‍कर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chatra : ब्राउन शुगर के शौदागर रविवार को गजब का दुस्‍साहस दिखा गये। हुआ यूं कि मिली गुप्‍त सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेही कार को रोका। सूचना पक्‍की निकली, पर पुलिस कमजोर दिखी। तस्‍करों ने पुलिस के एक जवान का रायफल लेकर वहां से स्विफ्ट डिजायर कार से भाग निकले। ये दुस्‍साहसिक वारदात चतरा के गिद्धौर थाना क्षेत्र के बिरहोर कालोनी के समीप हुई। भागते तस्‍करों को कई जगहों पर ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घेरने का प्रयास किया। कई जगह तस्‍कर भाग निकलने में कामयाब रहे। पर ज्‍यादा दूर तक भाग नहीं सके, क्‍योंकि पुलिस ने उसे पकड़ने में अपनी ताकत झोंक दी। आखिरकार पुलिस से लूटे गये रायफल समेत तीनों तस्‍करों को पुलिस ने दबोच लिया। इनके नाम मुकेश दांगी, प्रेम दांगी और विक्रम सिंह है। गिरफ्तार तस्‍करों के पास से 40 ग्राम ब्राउन शुगर, दो पिस्टल, 40 जिंदा गोलियां, पांच मोबाइल, दो मैगज़ीन चेम्बर, एक खोखा, तीन पैकेट ब्राउन शुगर भरा हुआ सिगरेट मिले। चतरा पुलिस संभवत: कल पूरे मामले का खुलासा करेगी।

Read more:हरियाणा के छोरे ने किया कमाल, गोल्‍ड जीतने के बाद कही ये बात

Read more:देश को Gold Medal दिलाने के बाद क्या बोले Neeraj Chopra… सुनिये

Read more: BREAKING : टोक्‍यो ओलंपिक में मिला भारत को पहला गोल्‍ड

Read more:सनसनीखेज खुलासा : हेमंत सरकार गिराने का गंदा खेल

Read more:अपनी पत्‍नी की खातिर कैसे तड़प रहा मक्खन, देखें वीडियो…

Read more:कनपट्टी पर पिस्‍टल सटाकर बोला- बैग दो नहीं तो शूट कर दूंगा और…

Read more:वकील साहब काट रहे अफसरों के चक्‍कर, लगा रहे ये गुहार…

Read more:नहीं देखा होगा ऐसा प्रेम विवाह, हर कोई हैरान…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...