spot_img
spot_img
spot_img

रिम्‍स के डॉ कुश ने दो लड़कियों का किया यौन शोषण! तीसरी से कर ली शादी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रिम्स के सर्जरी विभाग के डॉक्टर कुश पर दो लड़कियों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। एक ने शादी का झांसा देकर 10 साल से और दूसरे ने 4 साल से यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ बरियातू थाने में मामला दर्ज कराया गया है। एक लड़की बोकारो की रहने वाली है, वहीं दूसरी गढ़वा जिले की। केस दर्ज होने के बाद आरोपी डॉक्टर रिम्‍स से फरार हो गया है। इस संबंध में बरियातू पुलिस का कहना है कि दो लड़कियों ने डॉक्टर के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। आरोपी डॉक्टर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

एक लड़की ने दर्ज एफआइआर में बताया कि वह दुर्गापुर की एक हॉस्पिटल में नर्स का काम करती थी। 2017 में डॉक्टर कुश से उसकी दोस्ती हुई। इसके बाद शादी का झांसा देकर डॉक्टर कुश रिम्स के हॉस्टल नंबर 6 के कमरा नंबर 92 में उससे संबंध बनाने लगा। जब उसे पता चला कि उसका किसी और लड़की के साथ संबंध है तो उसने दूरी बनानी शुरू की। जिसके बाद आरोपी डॉक्टर फोन कर उसके साथ गाली-गलौज की और धमकी दी। इस दौरान दुर्गापुर, धनबाद जहां भी वह ड्यूटी करती थी, वहां जाकर उसके साथ संबंध बनाया।

Read more: छेड़खानी करते हो …और बीच सड़क पर थप्‍पड़े-थप्‍पड़ देना शुरू

Read more: वकील मर्डर केस : मास्‍टर माइंड लंगड़ा बेंगलुरु में धराया, देखें वीडियो…

दोनों लड़कियों ने बताया कि डॉक्‍टर ने तीसरी लड़की से शादी कर ली है। हालांकि उसकी जानकारी उसी नहीं थी। कुछ दिन पहले आरोपी डॉक्‍टर ने बातचीत करना बंद कर दिया। आरोपी डॉक्‍टर के मोबाइल में पत्‍नी ने दोनों लड़कियों से चैटिंग देखी तो उसने फोन कर दोनों को बताया कि डॉक्‍टर की उससे शादी हो गई है। दोनों ने विश्वास नहीं किया। मगर जब शादी की फोटो पत्‍नी ने भेजी तो दोनों को विश्‍वास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है। जिसके बाद दोनों थाना पहुंची और आरोपी डॉक्‍टर के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कराया।

Read more:मेरी नहीं तो किसी की नहीं, देखें वीडियो…

Read more:सोई तकदीर जाग उठी, देखें वीडियो

Read more:दुस्‍साहस : पुलिस की रायफल छीन भागा तस्‍कर…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...

RSS मुख्यालय कांड अब ATS के हवाले… देखें वीडियो

Ranchi : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के झारखंड प्रदेश...

मुखिया पर चली गो’ली, पोड़ैयाहाट में बवाल, बाजार बंद…

Godda : गोड्डा के पोड़ैयाहाट में अज्ञात बदमाशों ने...

RSS कार्यालय के हमलावरों ने वीडियो बनाकर भेजा था विदेश!

Ranchi : राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक...

परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा में जश्न, डॉ. प्रदीप वर्मा बोले…

Ranchi : झारखंड राज्यसभा चुनाव में NDA समर्थित निर्दलीय...