राजस्थान : कार सवार 4 युवकों ने ऐसी घटना को अंजाम दिया, जिसे सुनकर किसी का भी खून खौल जाये। बाइक सवार पति-पत्नी को पहले रोका। एक उनकी बाइक लूटकर भाग गये। बाकी तीन युवकों ने मिलकर पहले पति को जमकर पीटा। फिर पति-पत्नी को कार में बैठाकर एक सुनसान जगह पर ले गये। जहां पति के सामने ही पत्नी से तीनों ने बारी-बारी से गैंगरेप किया। पति-पत्नी छोड़ देने की गुहार लगाते रहे, मगर दरिंदों ने एक न सुनी। गंभीरावस्था में दोनों को टोल प्लाजा के आगे छोड़कर फरार हो गये। ग्रामीणों ने दोनों को गंभीर हालत में सड़क किनारे देखा तो अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को घटना की सूचना दी। यह सनसनीखेज वारदात राजस्थान के बाड़मेर में हुई।
Read more:रिम्स के डॉ कुश ने दो लड़कियों का किया यौन शोषण! तीसरी से कर ली शादी
Read more:अगस्त महीने में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें जरूरी काम

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी बाइक पर बालोतरा से सरणु होते हुए बाड़मेर आ रहे थे। इस दौरान सरणु टोल से निकलते ही एक इको गाड़ी में बैठे चार बदमाशों ने बाइक को रोका और पूरी घटना को अंजाम दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए बाड़मेर एसपी आनंद शर्मा ने तत्काल टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश में लगाई। महज कुछ ही घंटों के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब इनसे पूछताछ की जा रही है। पूरे मामले में पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पीड़िता का मेडकिल भी करवाया जा रहा है। वहीं फरार एक अपराधी की पुलिस तलाश कर रही है।
Read more:SBI ने YONO से जुड़े नियमों में किया बदलाव, जानें इसके फायदे
Read more:प्यार खटका, किया सिर धड़ से अलग… देखें वीडियो
Read more:सोई तकदीर जाग उठी, देखें वीडियो








