Gopalganj: प्यार करने वाले सौरभ राज की राख अभी ठंडी भी नहीं पड़ी कि एक और आशिक की चिता सजा दी गयी। इस बार शिकार हुआ प्रेम कुमार। जवान प्रेम कुमार को उसकी प्रमिका ने फोन कर अपने घर बुलाया। वह जैसे ही आया कि पहले से घात लगाये उसके घरवालों ने उसे पकड़ लिया। फिर 6 दिन बाद प्रेम कुमार की सिर कटी लाश गंडक नदी में मिली। प्रेम कुमार का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने मुहब्बत को खुदा मान लिया था। इस बार दिल दहला देने वाली यह खौफनाक वारदात बिहार के गोपालगंज में हुई। इस संबंध में गोपालगंज के विशम्भरपुर थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। वारदात के बाद से प्रेमिका और उसके घरवाले फरार हैं। वहीं पुलिस ने चार लोगों को पकड़कर जेल भेजा है। इल्जाम है कि प्रेम कुमार को मारने में यह चारों भी शामिल हैं।
गोपालगंज के रूपछाप गांव में रहने वाला प्रेम एक लड़की से प्यार करता था। कथित प्रेमिका अंशु कुमारी का घर उसके गांव से कुछ दूरी पर है। दोनों चोरी-चोरी, चुपके-चुपके मिला करते थे। एक दिन इस बात की जानकारी अंशु के घरवालों को हो गयी। अबतक की तफ्तीश में जो बातें सामने आयी उसके अनुसार बीते 3 अगस्त को कथित प्रेमिका ने फोन कर प्रेम को अपने घर बुलाया। इसके बाद प्रेम रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। इधर प्रेम के घरवाले बेटा की खोज में दिन रात एक किया हुए थे। कहीं कुछ उसका पता नहीं चला। 6 दिन बाद यानी 8 अगस्त को प्रेम की सिर कटी लाश गंडक नदी में मिली। वहीं सिर अभी तक नहीं मिला है। खोजने का काम जारी है। लाश की हालत देख आशंका जताई गई कि प्रेम की हत्या कुछ दिन पहले ही कर दी गयी है। मारे गये प्रेम के बदन पर कपड़े को देख उसे उसके भाई ने पहचाना। देखें, सुनें, समझे क्या बोले मारे गये प्रेम के भाई बुलेट यादव और SDPO नरेश पासवान…
कोहराम लाइव के लिए नीतू सिंह और भावना ठाकुर की रिपोर्ट












