मुंबई : Reliance Foundation मुंबई में रह रहे आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर समुदायों को 3 लाख टीके मुफ्त लगाएगा। मुंबई के 50 से अधिक स्थानों पर ‘म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ऑफ ग्रेट मुंबई’ (एमसीजीएम) के सहयोग से सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल ये फ्री टीके लगाएगा। इस फ्री वैक्सीनेशन अभियान का लाभ धारावी, वर्ली, वडाला, कोलाबा, प्रतीक्षा नगर, कमाठीपुरा, मानखुर्द, चेंबूर, गोवंडी और भांडुप के वंचित लोगों को मिलेगा।
सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल, मुंबई के चुनिंदा स्थानों पर टीकाकरण अभियान के लिए अत्याधुनिक मोबाइल वाहन यूनिट तैनात करेगा। जबकि एमसीजीएम और बेस्ट इस अभियान के लिए बुनियादी ढांचा और लॉजिस्टिक सपोर्ट देंगे। यह पहल मुंबई में सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल की नियमित स्वास्थ्य आउटरीच प्रोग्राम पर आधारित है, जो मोबाइल मेडिकल वैन और चिकित्सा इकाइयों के माध्यम से आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर आबादी की प्राथमिक स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करती है। यह टीकाकरण कार्यक्रम रिलायंस फाउंडेशन के ‘मिशन वैक्सीन-सुरक्षा’ पहल का हिस्सा है और अगले 3 महीनों तक इसे चलाया जाएगा। आने वाले कुछ महीनों में देशभर के वंचित समुदायों के लिए भी इस पहल के तहत टीके लगाए जाएंगे।
रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता एम. अंबानी ने कहा कि रिलायंस फाउंडेशन कोविड-19 महामारी के खिलाफ इस लड़ाई में हर कदम पर देश के साथ खड़ा है। लोगों को वायरस से बचाने के लिए सामूहिक टीकाकरण एकमात्र और सबसे बड़ा हथियार है। हर भारतीय को जल्द से जल्द टीकाकरण की सुविधा मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए हम हरसंभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुझे विश्वास है कि हम साथ मिलकर इस चुनौतीपूर्ण समय का सामना कर सकेंगे।
इस महामारी की शुरुआत से ही रिलायंस फाउंडेशन कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में देश के साथ खडा है। पिछले 16 महीनों में रिलायंस फाउंडेशन ने नीता एम. अंबानी के नेतृत्व में बहुत से अभियान चलाए हैं। मिशन वैक्सीन-सुरक्षा के तहत रिलायंस के कर्मचारियों, उनके परिवार के सदस्यों और आश्रितों को 10 लाख से अधिक कोविड-19 वैक्सीन दी गई हैं। अब तक सभी पात्र कर्मचारियों में से 98% से अधिक को कोविड-19 वैक्सीन की कम सेकम एक डोज लग चुकी है। मुंबई और देशभर में आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर समुदायों के लिए इस मिशन का विस्तार रिलायंस फाउंडेशन की प्रतिबद्धता और उसके ‘वी केयर’ के वादे को रेखांकित करता है।
Read more:सनसनीखेज खुलासा : हेमंत सरकार गिराने का गंदा खेल
Read more:IAS बनने की चाह में कर बैठी बड़ा गुनाह, सलाखों के पीछे गई खूबसूरत मोनिका, देखें वीडियो
Read more:अपनी पत्नी की खातिर कैसे तड़प रहा मक्खन, देखें वीडियो…
Read more:लौट जाओ बहिन, दिन रात यहां रौंदा जाता है देह… देखें वीडियो
Read more:‘बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे’, वीडियो वायरल
Read more:Match के दौरान स्टेडियम में लड़के को प्रपोज करना पड़ गया महंगा…
Read more:सुहागरात की सेज देखकर चौंकी दुल्हन, वीडियो हुआ वायरल…
Read more:Video देख कहेंगे- ‘ये तो जिंदगी से खिलवाड़ है’
Read more:गैंगरेप के बाद नाबालिग को मार डाला था, दो धराये
Read more:मुझे मेरे परिवार ने घर में कैद कर दिया, बचाओ…
Read more:भाई को उतारा मौत के घाट…
Read more:भारतीय Hockey Team ने रचा इतिहास, ब्रिटेन को हरा कटाया सेमिफाइनल का टिकट
Read more:इस महिला की 3 अरब रुपये की लग गई लॉटरी…






