Ranchi : राजधानी रांची से सटे ओरमांझी में जेड ए रॉयल एवं फ्लोरेंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्र-छात्राएं समाज को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिये प्रभात फेरी निकाली। संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस नशा मुक्ति अभियान का उद्देश्य समाज में तेजी से बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाना और युवाओं को स्वस्थ, सकारात्मक एवं जिम्मेदार जीवन शैली की ओर प्रेरित करना था।
नशे के खिलाफ छात्रों ने बुलंद की आवाज
अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। प्रभात फेरी के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि परिवार और समाज की खुशियों को भी छीन लेता है। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने लोगों से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक ने कहा कि नशा मुक्त समाज का निर्माण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक की भागीदारी से ही इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नशे की लत कई परिवारों को बर्बाद कर चुकी है। ऐसे में समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आकर इस बुराई के खिलाफ आवाज उठानी होगी। उन्होंने कहा, हमारा प्रयास उन परिवारों में फिर से खुशियां लौटाना है, जिन्होंने नशे के कारण अपने प्रियजनों को खो दिया है। अभियान के दौरान छात्रों ने युवाओं से खेल, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता और खुशहाली का रास्ता नशे से नहीं, बल्कि अनुशासन, शिक्षा और स्वस्थ सोच से होकर गुजरता है। कार्यक्रम में संस्थान की प्राचार्या विनिशा टी. बांसरियर, ज्योति ग्लोरिया मुंडू, उप प्राचार्य विक्रम मजुमदार, नीमा, सुनीता कुमारी, अलका, शोएब अख्तर, जेनिफर, सुनीता हेंब्रम, अजय कुमार, सादिक अंसारी, आदित्य सहित संस्थान के शिक्षक, कर्मी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्रायें मौजूद रहे।
“नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे छात्र… देखें वीडियो #NashaMuktiAbhiyan #DrugFreeIndia #SayNoToDrugs #Ormanjhi #RanchiNews #JharkhandNews pic.twitter.com/Oc9qJpMwvU
— KohramLive (@KohramLive) June 22, 2026
इसे भी पढ़ें : जब मुख्यमंत्री नहीं, एक पिता बोले…
इसे भी पढ़ें : घर के बाहर से उड़ा ले गये स्कूटी, लेकिन…
इसे भी पढ़ें : इस स्कूल में पुलिस की खास पाठशाला… जानें
इसे भी पढ़ें : ओरमांझी के बेटे ने बढ़ाया झारखंड का गौरव…
इसे भी पढ़ें : दुल्हन सजकर करती रही इंतजार, नहीं आई बारात… जानें क्यों












