Gopalganj : बिहार के गोपलगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर ओपी में मीरगंज-भोरे मुख्य पथ पर बुलेट सवार बदमाशों BDC के पति को गोली मार दी। घायल अवस्था में परिजनों ने तुरंत इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच कर रही है।
ड्राइवर भी गोली लगने से घायल
फुलवरिया थाना क्षेत्र के पांडेय परसा गांव निवासी रहमान मियां के पुत्र सरफराज मिया अपने चार चक्का वाहन से अपने ड्रावर नजर इमाम के साथ मिश्र बतरहा से अपने गांव स्थित निजी स्कूल के पास जैसे ही रुके, बुलेट पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। एक गोली सरफराज मिया, जबकिं दूसरी गोली उनके ड्रावर नजरे इमाम को लगी। गोली लगते ही दोनों जख़्मी हो कर लहूलुहान हो गए।
जल्द आरोपियों को किया जाएगा गिरफ्तार
हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जख्मी मोहम्मद सरफराज की पत्नी मुन्नी खातून फुलवरिया पंचायत के बीडीसी है और वह भी फुलवरिया प्रखंड प्रमुख के दावेदार है।
इसे भी पढ़ें : शुक्र है लहू के रंग नहीं बदले, वरना कैसे खड़ी होती मिश्रा जी की चाय की दुकान…
इसे भी पढ़ें : युवाओं को रोजगार, किसानों को मिलेगा सम्मान : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें : 130 रुपये कम उड़ाये खाते से, अब हैरान-परेशान पारसनाथ, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : DSP के बेटे को मारी गोली, मौनी बाबा बनी पुलिस, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 20 साल का दर्द गया मुफ्त में एक दिन में, भला हो डॉ अजीत का, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पुलिस कांस्टेबल में निकली बंपर VACANCY, जल्द करें आवेदन
इसे भी पढ़ें : CBSE परीक्षा के दिन ही OMR शीट का किया जा रहा मूल्यांकन, बोर्ड ने जारी किया नोटिस
इसे भी पढ़ें : 8वीं,10वीं पास के लिए निकली बंपर Vacancy, इस तारीख से करें आवेदन
इसे भी पढ़ें : बड़का ब्राउन शुगर तस्कर गांधी धराया, पुलिस को बताया- कैसे कराता था डिलीवरी
इसे भी पढ़ें : महिलाओं के लिए FACEBOOK ने लॉन्च किए खास फीचर्स, जानें












