spot_img

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Date:

spot_img
spot_img

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच अब तेज हो गई है। बिहार सरकार की ओर से गठित न्यायिक आयोग के अध्यक्ष और रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शाहपुर प्रखंड के बिलौटी गांव पहुंचे। उनके गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में हलचल बढ़ गई और लोगों की नजरें जांच टीम की हर गतिविधि पर टिक गईं। रिटायर्ड जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और मौके पर मौजूद प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से कई बिंदुओं पर पूछताछ की। जांच के दौरान शाहाबाद प्रक्षेत्र के DIG, भोजपुर के जिलाधिकारी, पुलिस कप्तान समेत कई आला अधिकारी भी मौजूद रहे।

पुलिस एनकाउंटर पर उठे थे सवाल

बीते 17 जून को हुये भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के बाद से ही पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे थे। परिजनों और गांव के लोगों का इल्जाम था कि यह मामला संदिग्ध है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिये। मामले ने राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी तूल पकड़ा, जिसके बाद बिहार सरकार ने न्यायिक जांच कराने का फैसला लिया। न्यायिक आयोग की टीम के गांव पहुंचने के बाद जांच ने रफ्तार पकड़ ली है। अधिकारियों की मौजूदगी में घटनास्थल से जुड़े हर छोटे-बड़े पहलू और साक्ष्य की जांच की जा रही है। अब बिलौटी गांव ही नहीं, बल्कि पूरे भोजपुर जिले की निगाहें आयोग की अंतिम रिपोर्ट पर टिकी हैं। लोगों को उम्मीद है कि जांच के बाद पूरे मामले की सच्चाई सामने आयेगी।

इसे भी पढ़ें : ड्रग्स के खिलाफ अब और बड़ी जंग, अमित शाह ने जारी किया नया रोडमैप…

इसे भी पढ़ें : रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

इसे भी पढ़ें : बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

इसे भी पढ़ें : गर्वनर संग CM की हाई लेवल मीटिंग, शिक्षकों का होगा ट्रांसफर…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

DGP के भाई बोले, वह आत्मह’त्या जैसा कदम नहीं उठा सकते, निष्पक्ष जांच हो…

Kohramlive : त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ की सोमवार को...

दुखी बहू ने का’टा ससुर का प्राइवेट पार्ट…

UP : यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में एक पारिवारिक...

सोनम वांगचुक ने बढ़ाया अनशन, बोले, तभी टूटेगा उपवास जब…

Delhi : सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सोमवार को अपना...

जनता उतरी सड़क पर तो जागा विभाग… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : बरसों से धूल, गड्ढों और उबड़-खाबड़...

CM हेमंत सोरेन बोले, जंगल बचेंगे तो झारखंड बचेगा…

Ranchi : झारखंड की पहचान उसकी हरियाली है, साल,...