शिवहर (बिहार) : चाचा परदेस में मजदूरी करता था। पत्नी गांव में परिजनों के साथ रहती थी। बीच-बीच में वह गांव आता था। इसी बीच चाची का दिल भतीजा पर आ गया। धीरे-धीरे दोनों का एक-दूसरे के नजदीक आ गये। देह से देह का रिश्ता कायम हो गया। भतीजा बबलू अक्सर चाची को लेकर कई-कई दिन तक गायब रहने लगा। गांव में धीरे-धीरे दोनों के इश्क की चर्चा होने लगी। बबलू फिर चाची को लेकर गायब हो गया। ग्रामीण उसके वापस आने की ताक में लगे रहे।
जैसे ही दोनों वापस लौटे ग्रामीणों ने दोनों को धर दबोचा। गांव में पंचायत बुलाई गई। भरी पंचायत में चाची शीला देवी ने भतीजे के साथ प्रेम-प्रसंग की बात कबूली और शादी की इच्छा जतायी। पंचायत ने बबलू से पूछा वह क्या चाहता है। बबलू ने भी साथ जीने-मरने की हामी भरी। पंचायत ने बबलू के पिता बृजेश सहनी से बात की। उनकी रजामंदी मिलते ही पंचायत ने टॉर्च की रोशनी में दोनों की शादी करा दी। बबलू ने भरी पंचायत में शीला की मांग में सिंदूर डाल उसे अपना जीवन साथी बनाया। दोनों के इस अनोखी शादी के गवाह सैंकड़ों ग्रामीण बने। यह घटना बिहार के शिवहर जिले के तरियानी प्रखंड के कुंडल गांव की है। बता दें कि राम विनय सहनी की शादी सात साल पहले शीला देवी के साथ हुई थी।
Read more:अच्छे भोजन पर दें ध्यान, मजबूत और चमकदार बनेंगे नाखून
Read more:वकील पापा के मारे जाने पर बिटिया का प्रण, मरते दम तक लड़ूंगी, छोड़ूंगी नहीं… देखें वीडियो
Read more:IAS बनने की चाह में कर बैठी बड़ा गुनाह, सलाखों के पीछे गई खूबसूरत मोनिका, देखें वीडियो
Read more:सनसनीखेज खुलासा : हेमंत सरकार गिराने का गंदा खेल
Read more:मेरी नहीं तो किसी की नहीं, देखें वीडियो…
Read more:अपनी पत्नी की खातिर कैसे तड़प रहा मक्खन, देखें वीडियो…
Read more:IIT का छात्र बना लूटेरा, देखें वीडियो…
Read more:अल्ताफ को अंतिम गोली किसने और कैसे मारी, देखें…
Read more:रास्ते के धूल को बना लेती थी लड़कियां एक चुटकी सिंदूर…
Read more:मेरी नहीं तो किसी की नहीं, देखें वीडियो…
Read more:Tokyo Olympics :मैच हारीं, दिल जीता…दिलेर की तरह खेलीं भारतीय छोरियां
Read more:पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुला राज, इस वजह से हुई थी जज उत्तम आनंद की मौत












