spot_img
spot_img
spot_img

बिहार में गैंगरे’प, गुप्तांग से निकली गो’ली, गिट्टी और…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार के बेगूसराय से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक 28 साल की विवाहिता का पांच युवकों ने अपहरण कर बर्बरता की हदें पार कर दीं। पीड़िता के आरोपों के अनुसार, आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया और उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गये। घटना के बाद पूरे इलाके के लोगों का गुस्सा उबाल पर है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता के पति ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद चकिया थाना में गुनहगारों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। चिकित्सकीय परीक्षण में महिला के साथ मारपीट और गैंगरेप किये जाने के संकेत मिलने के बाद पुलिस ने हैवानों की खोज में ताबड़तोड़ छापामारी शुरू कर दी है।

चार दिन बाद दर्द बढ़ा तो सामने आई भयावह सच्चाई

FIR दर्ज होने के चार दिन बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। निजी अंग में तेज दर्द की शिकायत पर उसे दोबारा अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों द्वारा की गई विस्तृत जांच में ऐसे तथ्य सामने आये, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। चिकित्सकों ने महिला के प्राईवेट पार्ट से एक गोली, गिट्टी और कुछ बाहरी वस्तुएं बरामद कीं, जिसके बाद मामले की गंभीरता और बढ़ गई। इस बात की सूचना मिलते ही जिले के आला पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मामले की समीक्षा की। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का न्यायालय में धारा 164 के तहत बयान दर्ज करा लिया गया है। मामले में नामजद पांच गुनहगारों की गिरफ्तारी के लिये लगातार छापेमारी की जा रही है। बेगूसराय सदर-1 के SDPO आनंद कुमार पांडेय ने मीडिया को बताया कि पीड़िता के साथ मारपीट और दुषकर्म की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकीय जांच और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ रही है। पुलिस का दावा है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

पीड़िता ने बयान में लगाये गंभीर इल्जाम

पीड़िता ने न्यायालय में दिये अपने बयान में कहा कि 11 जून की रात वह घर से बाहर शौच के लिये गई थी, तभी पांच लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। उसके अनुसार, आरोपियों ने उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया और विरोध करने पर बेरहमी से मारपीट की। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद आरोपी उसे गंभीर हालत में छोड़कर भाग गये। पीड़िता के पति का कहना है कि घटना के दौरान आरोपियों ने उन्हें घर में बंद कर दिया था और उनकी पत्नी को जबरन अपने साथ ले गये। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कथित लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़ें : पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे के नाम पर 7.8 करोड़ की साइबर ठगी…

इसे भी पढ़ें : NEET परीक्षा के दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन…

इसे भी पढ़ें : रांची को छोड़ पूरा झारखंड बारिश के लिये तरसा…

इसे भी पढ़ें : अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

इसे भी पढ़ें : कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...