SIMDEGA : गुरुवार को प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर किशोरी यादव पर एक युवक ने हमला कर दिया। इस हमले में किशोरी यादव के सिर पर गंभीर चोट आ गई है। किशोरी यादव को मौके पर ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर के मुताबिक, शहर के नीचे बाजार के पास कोविड-19 जांच व मास्क चेकिंग अभियान को लेकर गैराज में काम कर रहे युवक को जब उन्होंने मास्क पहने की बात कही तो वो भड़क गया और गाड़ी बनाने के औजार से सिर पर वार कर दिया। इधर, जब तक मौके पर पुलिस पहुंची, आरोपी भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे SDO महेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। SDO ने आरोपी युवक पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। पुलिस आरोपी युवक को ढूंढ़ रही है। आरोपी युवक की पहचान नीचे बाजार निवासी अनिल कुमार तिर्की के रूप में की गई है। अनिल बाइक मिस्त्री का काम करता है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनिल के एक साथी को हिरासत में ले लिया है। इधर, प्रशासन घायल अधिकारी के समुचित इलाज के लिए जुट गई है। डीसी सुशांत गौरव ने भी फोन पर घायल अधिकारी से बातचीत कर उनका हाल जाना। एसडीओ महेंद्र कुमार ने घटना को शर्मनाक और गंभीर बताते हुए कहा कि आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Read more:अच्छे भोजन पर दें ध्यान, मजबूत और चमकदार बनेंगे नाखून
Read more:वकील पापा के मारे जाने पर बिटिया का प्रण, मरते दम तक लड़ूंगी, छोड़ूंगी नहीं… देखें वीडियो
Read more:IAS बनने की चाह में कर बैठी बड़ा गुनाह, सलाखों के पीछे गई खूबसूरत मोनिका, देखें वीडियो
Read more:सनसनीखेज खुलासा : हेमंत सरकार गिराने का गंदा खेल
Read more:मेरी नहीं तो किसी की नहीं, देखें वीडियो…
Read more:अपनी पत्नी की खातिर कैसे तड़प रहा मक्खन, देखें वीडियो…
Read more:IIT का छात्र बना लूटेरा, देखें वीडियो…
Read more:अल्ताफ को अंतिम गोली किसने और कैसे मारी, देखें…
Read more:रास्ते के धूल को बना लेती थी लड़कियां एक चुटकी सिंदूर…
Read more:मेरी नहीं तो किसी की नहीं, देखें वीडियो…
Read more:Tokyo Olympics :मैच हारीं, दिल जीता…दिलेर की तरह खेलीं भारतीय छोरियां
Read more:पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुला राज, इस वजह से हुई थी जज उत्तम आनंद की मौत












