12 घंटे तक टावर पर लटका रहा युवक, नीचे पुलिस-पब्लिक परेशान…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Giridih : गिरिडीह में इन दिनों प्यार दिलों में नहीं, बल्कि मोबाइल टावरों पर चढ़कर परवान चढ़ता दिख रहा है। कभी प्रेमी टावर पर चढ़ रहा है तो कभी प्रेमिका। गिरिडीह के बेंगाबाद में एक और “हाईवोल्टेज इश्क ड्रामा” ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। सोमवार की सुबह जब लोग अपने रोजमर्रा के काम में जुट रहे थे, तभी बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा गांव में अचानक लोगों की नजर आसमान की ओर उठ गई। करीब 100 मीटर ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक चढ़ा हुआ था। नीचे गांव वालों की भीड़, पुलिस की गाड़ियां और ऊपर हवा में लटकता एक आशिक, जो शादी की जिद पर अड़ा था।

लेकिन कहानी में बड़ा ट्विस्ट है…

यह कोई साधारण प्रेम कहानी नहीं है। टावर पर चढ़ा युवक संजय रजक उर्फ संजय बांसुरिया, उसी लड़की से शादी की मांग कर रहा है, जिसने उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है। संजय का दावा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था और शादी की बात तक तय हो चुकी थी। परिवारों के बीच सहमति भी बन गई थी। लेकिन बाद में लड़की के परिजनों ने रिश्ता तोड़ दिया और उसके खिलाफ केस दर्ज करा दिया।

12 घंटे तक टावर पर चलता रहा ‘ड्रामा’

सुबह टावर पर चढ़ा युवक देर रात तक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। पुलिस अधिकारी समझाते रहे, ग्रामीण मनाते रहे, लेकिन संजय अपनी जिद पर अड़ा रहा। हालात ऐसे हो गये कि पुलिस को युवती और उसके परिजनों को भी मौके पर बुलाना पड़ा। लेकिन इसके बाद भी युवक नहीं माना। उल्टा उसने मांग रख दी कि युवती भी टावर पर चढ़े। मामले की गंभीरता को देखते हुये बेंगाबाद के थानेदार अमन कुमार सिंह, गांडेय थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। SDPO जीतवाहन उरांव ने मीडिया को बताया कि युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है और उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश की गई।

युवती ने लगाये गंभीर आरोप

युवती ने बेंगाबाद थाना में दर्ज FIR में आरोप लगाया है कि युवक लगातार उसे परेशान करता था। उसका कहना है कि नाबालिग होने के कारण परिवार ने शादी से इनकार कर दिया था, जिसके बाद युवक उसे जबरन अपने घर ले गया और यौन शोषण किया। वहीं, अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी गई। बीते 18 अप्रैल को दर्ज कांड संख्या 60/26 में युवक और उसके भाई को नामजद आरोपी बनाया गया है।

टावर बना ‘इश्क का मंच’

गिरिडीह और आसपास के इलाकों में हाल के दिनों में प्रेम प्रसंग को लेकर टावर पर चढ़ने की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं। निमियाघाट से लेकर धनबाद के हरिहरपुर तक, आशिकों का यह “टावर ट्रेंड” अब प्रशासन के लिये भी सिरदर्द बनता जा रहा है।

नीचे तमाशा, ऊपर जिद

मोतीलेदा गांव में घंटों तक लोगों की भीड़ जमा रही। कोई वीडियो बनाता रहा, कोई लाइव करता रहा, तो कोई युवक को समझाने की कोशिश करता रहा। लेकिन हवा में लटका वह युवक बार-बार बस एक ही बात दोहराता रहा, “शादी कराओ, केस हटाओ, तभी नीचे उतरूंगा…”

इसे भी पढ़ें : लातेहार के बसिया ब्रिज पर अचानक मचा कोहराम…

इसे भी पढ़ें : गढ़वा में अपराधियों की उल्टी गिनती शुरू…

इसे भी पढ़ें : चलती ट्रेन की स्लीपर बोगी में युवती के श’व के छह टुकड़े देख…

इसे भी पढ़ें : खत्म हुआ इंतेजार, भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक… देखें

इसे भी पढ़ें : CM ने इन्हें बांटे नियुक्ति पत्र, बोले-“यह नौकरी नहीं, बड़ी जिम्मेदारी है”

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जब थार छोड़ घोड़े पर निकले साहिबगंज के नेता जी, लोग बनाते रहे वीडियो…

Sahibganj : साहिबगंज में सोमवार को लोगों की नजरें...

शिकार पर गये थे, लौटकर आई मौ’त की खबर…

Latehar : लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के कलकलिया...

सरकार का बड़ा एक्शन, लापरवाह अफसर सस्पेंड…

Bihar : बिहार के सरकारी दफ्तरों में वर्षों से...

घोड़े पर सवार होकर निकले मास्टर साहब… जानें क्यों

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के धुरकी प्रखंड में इन...