CM ने इन्हें बांटे नियुक्ति पत्र, बोले-“यह नौकरी नहीं, बड़ी जिम्मेदारी है”

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड मंत्रालय में आयोजित एक कार्यक्रम में CM हेमंत सोरेन ने नव नियुक्त इंटर और स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों तथा आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किये। इस मौके पर कुल 316 शिक्षकों (कक्षा 1 से 5 के लिए 160 और कक्षा 6 से 8 के लिए 156) और 17 आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र दिये गये। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल नौकरी नहीं बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं को पहुंचाने की जिम्मेदारी है। उन्होंने नव नियुक्त कर्मियों से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने की अपील की।

शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर जोर

CM ने कहा कि राज्य में “सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस” के जरिये शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि पारदर्शी प्रक्रिया के तहत लगातार युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुछ महीनों में शिक्षा विभाग में 9,000 से अधिक और पिछले दो वर्षों में 16,000 से अधिक युवाओं को रोजगार दिया गया है।

‘मंईयां सम्मान योजना’ का जिक्र

मुख्यमंत्री ने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए चल रही ‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राज्य की करीब 60 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है और इससे कई बेटियां आगे बढ़कर कलेक्टर जैसे पदों तक पहुंच रही हैं। CM सोरेन ने नव नियुक्त शिक्षकों से कहा कि उन्हें दुर्गम और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर बच्चों को बेहतर शिक्षा देनी होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों के भविष्य को आकार देने वाले होते हैं और उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में कई मंत्री, मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

CM ने इन्हें बांटे नियुक्ति पत्र, बोले-“यह नौकरी नहीं, बड़ी जिम्मेदारी है”
CM ने इन्हें बांटे नियुक्ति पत्र, बोले-“यह नौकरी नहीं, बड़ी जिम्मेदारी है”
CM ने इन्हें बांटे नियुक्ति पत्र, बोले-“यह नौकरी नहीं, बड़ी जिम्मेदारी है”
CM ने इन्हें बांटे नियुक्ति पत्र, बोले-“यह नौकरी नहीं, बड़ी जिम्मेदारी है”
CM ने इन्हें बांटे नियुक्ति पत्र, बोले-“यह नौकरी नहीं, बड़ी जिम्मेदारी है”
CM ने इन्हें बांटे नियुक्ति पत्र, बोले-“यह नौकरी नहीं, बड़ी जिम्मेदारी है”
CM ने इन्हें बांटे नियुक्ति पत्र, बोले-“यह नौकरी नहीं, बड़ी जिम्मेदारी है”
CM ने इन्हें बांटे नियुक्ति पत्र, बोले-“यह नौकरी नहीं, बड़ी जिम्मेदारी है”

 

इसे भी पढ़ें : यूपी में कैबिनेट विस्तार के बाद 12 बड़े फैसले… जानें 

इसे भी पढ़ें : IPS सुरेंद्र झा को BSF में DIG की जिम्मेदारी, केंद्र ने भेजा आदेश…

इसे भी पढ़ें : महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, बस यात्रा भी फ्री…

इसे भी पढ़ें : पहले हुई रेड, फिर इस नेता को उठा ले गई ED… जानें

इसे भी पढ़ें : केरलम के नये CM बने वीडी सतीशन, कैबिनेट मंत्रियों ने भी ली शपथ…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खत्म हुआ इंतेजार, भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक… देखें

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने देश की पहली बुलेट...

यूपी में कैबिनेट विस्तार के बाद 12 बड़े फैसले… जानें 

UP : उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और नये...

IPS सुरेंद्र झा को BSF में DIG की जिम्मेदारी, केंद्र ने भेजा आदेश…

Ranchi : झारखंड कैडर के IPS अधिकारी सुरेंद्र कुमार...

महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, बस यात्रा भी फ्री…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में CM सुवेंदु अधिकारी की...

पहले हुई रेड, फिर इस नेता को उठा ले गई ED… जानें

Kohramlive : ED ने आम आदमी पार्टी AAP नेता...